RR vs GT IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीमों की नजरें जीत पर रहेंगी। राजस्थान की टीम अपना पिछला मुकाबला हारकर तो वहीं गुजरात की टीम अपना पिछला मैच जीतकर यहां आई है। दोनों टीमें इस समय प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं, इसलिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है।
दोनों टीमों का ये दूसरा मुकाबला है, इससे पहले 4 अप्रैल को हुए मुकाबले में राजस्थान ने गुजरात को 6 रन से मात दी थी। वहीं शुभमन गिल की टीम मुकाबले में इस हार को बदला लेने के इरादे से उतरेगी।
राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 10 मैचों में 6 जीत दर्ज की हैं और टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है। वहीं, गुजरात टाइटंस ने भी 10 में से 6 मुकाबले जीते हैं और वह पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है। राजस्थान की कमान रियान पराग के हाथों में हैं तो वहीं गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल संभाल रहे हैं।

Leave a Reply