Sensex-Nifty starts green: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खाड़ी में कमर्शियल जहाजों को सुरक्षा देने वाले नौसैनिक अभियान ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को अस्थायी रूप से रोकने का ऐलान किया तो ईरान से सुलह की उम्मीदें बढ़ीं। इससे भारत समेत दुनिया भर के बाजारों को सपोर्ट मिला। घरेलू मार्केट में बात करें तो इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी अच्छी तेजी है और इनके इंडेक्सेज निफ्टी स्मॉलकैप100 और निफ्टी मिडकैप100 में करीब 1-1% की बढ़त है। सेक्टवाइज बात करें तो सिर्फ एफएमसीजी को छोड़ बाकी सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन हैं। निफ्टी पीएसयू बैंक में 2% से अधिक तो ऑटो और आईटी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स में 1-1% से अधिक उछाल है। वहीं निफ्टी एफएमसीजी में भी आधे फीसदी से कम गिरावट है।
ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब ₹4 लाख करोड़ उछल गया यानी निवेशकों की दौलत करीब ₹4 लाख करोड़ बढ़ गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:15 AM पर बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 626.81 प्वाइंट्स यानी 0.81% के उछाल के साथ 77,644.60 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 209.15 प्वाइंट्स यानी 0.87% की बढ़त के साथ 24,241.95 पर है।
निवेशकों की दौलत में ₹3.97 लाख करोड़ का उछाल
एक कारोबारी दिन पहले यानी 05 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,66,50,538.883 करोड़ था। आज यानी 06 मई 2026 को मार्केट की रौनक में यह ₹4,70,48,276.70 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹3,97,737.817 करोड़ बढ़ गई है।
Sensex के सिर्फ 5 शेयर लाल
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें से आज सिर्फ पांच स्टॉक्स ही लाल हैं और सबसे अधिक गिरावट फिलहाल एलएंडटी, एचयूएल और पावरग्रिड में है। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक तेजी आज एमएंडएम, इंडिगो और बजाज फाइनेंस में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
78 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 2687 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1984 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 567 में गिरावट का रुझान है और 136 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 78 शेयर एक साल के हाई और 5 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 75 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 46 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें
Stocks to Watch: इंट्रा-डे में फटाफट कमाई के लिए आज इन स्टॉक्स पर रखें नजर
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Leave a Reply