RCB vs MI Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 यानी आईपीएल का पड़ाव अब अपने प्लेऑफ की ओर बढ़ रहा है। सभी 10 टीमों के बीच टॉप 4 में जगह बनाने की होड़ मची है। वहीं आईपीएल का 54वां मुकाबला 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच 10 अप्रैल को आरसीबी का नए होम ग्राउंड रायपुर के शहीद वीर सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें आईपीएल 2026 में दूसरी बार आमने-सामने आ रही हैं। इससे पहले 12 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में हुए मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई को 18 रन से मात दी थी। वहीं हार्दिक की कप्तानी वाली मुंबई इस मुकाबले में हार का बदला लेना चाहेगी।
दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। मुंबई अपना पिछला मुकाबला जीतकर तो वहीं आरसीबी की टीम पिछला मुकाबला हारकर यहां आई है। इस मुकाबले में फैंस की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होंगी। फैंस को दोनों को एक साथ स्टेडियम में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
आईपीएल में दोनों टीमों का प्रदर्शन
डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी आईपीएल 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। वहीं दूसरी ओर मुंबई का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 10 मैचों में 6 जीत में जीत के साथ कुल 12 अंक हैं और टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं, मुंबई इंडियंस के 10 मैचों में 3 जीत के साथ सिर्फ 6 अंक हैं और टीम नौवें नंबर पर है। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए मुंबई इंडियंस को अब लगातार जीत हासिल करनी होगी। वहीं आरसीबी अगर अगला मैच जीतती है तो उसकी स्थिति और मजबूत हो जाएगी और प्लेऑफ की राह भी आसान हो सकती है।
मैच से पहले जानें MI vs RCB में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ मौसम का हाल भी।
मुंबई और बेंगलुरु में किसका पलड़ा भारी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 35 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। मुंबई ने 19 मैच जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 16 मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच अब तक कोई मैच टाई या बेनतीजा नहीं रहा है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, राज बावा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11
विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख दार
इम्पैक्ट प्लेयर: जैकब बेथेल
बल्लेबाज या गेंदबाज रायपुर में किसे मिलेगा फायदा
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक कुल 6 आईपीएल मैच हुए हैं, जिनमें ज्यादातर बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। यहां बहुत बड़े स्कोर देखने को नहीं मिले हैं, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है। वहीं, इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को भी अच्छी मदद मिलने की उम्मीद है।
कैसा होगा रायपुर का मौसम
रायपुर में मैच के दौरान मौसम गर्म रहने की उम्मीद है। दूसरी पारी में ओस बड़ा असर डाल सकती है, जिससे गेंदबाजों को परेशानी हो सकती है। वहीं, बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply