stock-markett.online
Dividend Stock: सीमेंट सेक्टर की कंपनी ने किया 12.50 रुपये के डिविडेंड का ऐलान-Q4 मुनाफा 15 फीसदी बढ़ा

Birla Corporation ने शनिवार को मार्च 2026 तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ निवेशकों के लिए डिडिडेंड का ऐलान किया है। एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 14.9 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 294.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो एक साल पहले इस तिमाही में 256.6 करोड़ रुपये पर था। हालांकि कंपनी की आय में मामूली बढ़त देखने को मिली और रेवेन्यू 0.7 फीसदी बढ़कर 2836.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इस तिमाही में 2815 करोड़ रुपये पर था।

तिमाही के दौरान कंपनी का EBITDA 4.4 फीसदी घटकर 510.3 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में 533.6 करोड़ रुपये था। वहीं EBITDA मार्जिन भी घटकर 17.9 फीसदी रह गया, जो पिछले साल 18.9 फीसदी था। कंपनी ने तिमाही में 27.6 करोड़ का एक्सेप्शनल लॉस दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में 38.4 करोड़ रुपये का एक्सेप्शनल प्रॉफिट हुआ था।

डिविडेंड का ऐलान

कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 12.50 रुपये प्रति शेयर यानी 125 फीसदी डिविडेंड की सिफारिश की है। यह डिविडेंड आगामी एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद AGM की तारीख से 30 दिनों के भीतर भुगतान किया जाएगा।

शेयर का प्रदर्शन

Birla Corporation का शेयर शुक्रवार को 0.91 फीसदी की तेजी के साथ 995 रुपये पर बंद हुाआ। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 5.90 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर में 6.85 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

(Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *