stock-markett.online
Bonus & Stock Split: 1 साल में डबल रिटर्न! अब 10 शेयर के बदले मिलेंगे 80 शेयर, आपके पोर्टफोलियो में है ये मल्टीबैगर स्टॉक

Gautam Exim Bonus & Stock Split: वेस्ट पेपर, पल्प और स्पेशियलिटी केमिकल्स के इंपोर्ट बिजनेसकरने वाली कंपनी Gautam Exim के स्टॉक पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। कंपनी ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है।

मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली माइक्रोकैप कंपनी गौतम एक्जिम ने अपने निवेशकों को डबल खुशखबरी दी है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए एक शानदार कॉर्पोरेट एक्शन का ऐलान किया है। कंपनी ने पहले स्टॉक स्प्लिट, फिर बाद में बोनस शेयर इश्यू का भी ऐलान किया है।

Gautam Exim का स्टॉक स्प्लिट

कंपनी ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि उसके शेयरधारकों ने स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू, दोनों प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। सबसे पहले, कंपनी अपने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को दो हिस्सों में तोड़ेगी, जिससे प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू घटकर 5 रुपये हो जाएगी।

इसके बाद, कंपनी 3:1 के रेश्यो में बोनस शेयर जारी करेगी। यानी, स्टॉक स्प्लिट के बाद आपके पास जितने भी शेयर होंगे, हर एक शेयर पर आपको तीन एक्स्ट्रा शेयर मुफ्त मिलेंगे। कंपनी ने अभी तक रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है।

10 शेयर ऐसे बन जाएंगे 80 शेयर

मान लीजिए रिकॉर्ड डेट तक आपके पास गौतम एक्जिम के 10 शेयर हैं। सबसे पहले 1:2 का स्टॉक स्प्लिट लागू होगा, जिसमें हर 1 शेयर के बदले 2 शेयर मिलेंगे। इस तरह आपके 10 शेयर बढ़कर 20 शेयर हो जाएंगे। इसके बाद कंपनी 3:1 के रेश्यो में बोनस शेयर जारी करेगी।

यानी स्प्लिट के बाद बने 20 शेयरों पर आपको हर 1 शेयर के बदले 3 अतिरिक्त शेयर फ्री मिलेंगे। इस हिसाब से आपको कुल 60 बोनस शेयर मिलेंगे। दोनों कॉर्पोरेट एक्शन पूरे होने के बाद आपके पास कुल शेयरों की संख्या 20 + 60 = 80 शेयर हो जाएगी।

निवेशकों को मिला मल्टीबैगर रिटर्न

पिछले कुछ वर्षों में इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। लॉन्ग टर्म में इसमें करीब 1,284% की तेजी दर्ज की गई है। पिछले एक साल में भी स्टॉक ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए 176% से ज्यादा की तेजी दिखाई है। हालांकि, हाल के समय में इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है।

साल 2026 की शुरुआत से अब तक यह शेयर लगभग 10% का रिटर्न दे पाया है। पिछले 6 महीने में शेयर ने 11.25% का रिटर्न और पिछले पांच साल में इसने 1,279.31% रिटर्न के साथ निवेशकों का पैसा 10 गुना से भी ज्यादा किया है।

Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई हैं। यह stock market news के निजी विचार नहीं हैं। Stock market news अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *