NFO Alert : इस हफ्ते खुल रहे हैं 4 नए म्यूचुअल फंड, कब तक मिलेगा निवेश का मौका?
NFO Alert : शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद म्यूचुअल फंड में निवेशकों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। जून 2026 के आंकड़े बताते हैं कि खासकर मिडकैप और स्मॉलकैप फंडों में निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए एसेट मैनेजमेंट कंपनियां (AMC) लगातार नए न्यू फंड ऑफर (NFO) लॉन्च कर रही हैं। जुलाई के दूसरे सप्ताह में निवेशकों के लिए चार नए म्यूचुअल फंड सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहे हैं। इनमें तीन एक्टिवली मैनेज्ड फंड और एक पैसिव फंड (ETF) शामिल है। अगर आप नए फंड में निवेश का मौका तलाश रहे हैं, तो इन NFO की ओपनिंग, क्लोजिंग और न्यूनतम निवेश राशि के बारे में जान लें।
New Fund Offer : इस हफ्ते खुल रहे हैं 4 नए NFO
Baroda BNP Paribas Services Fund
सब्सक्रिप्शन ओपन: 14 जुलाई 2026
सब्सक्रिप्शन क्लोज: 28 जुलाई 2026
कैटेगरी: एक्टिवली मैनेज्ड इक्विटी फंड
न्यूनतम निवेश: 1,000 रुपये
Abakkus Large & Mid Cap Fund
सब्सक्रिप्शन ओपन: 15 जुलाई 2026
सब्सक्रिप्शन क्लोज: 29 जुलाई 2026
कैटेगरी: एक्टिवली मैनेज्ड लार्ज एंड मिडकैप फंड
मिनिमम निवेश: 500 रुपये
ये भी पढ़ें : SBI Mutual Fund IPO: GMP के मुताबिक 19% तक मुनाफे का अनुमान, 14 जुलाई से खुलेगा इश्यू- देखें पूरी डिटेल
The Wealth Company Mid Cap Fund
सब्सक्रिप्शन ओपन: 15 जुलाई 2026
सब्सक्रिप्शन क्लोज: 29 जुलाई 2026
कैटेगरी: एक्टिवली मैनेज्ड मिडकैप फंड
मिनिमम निवेश: 1,000 रुपये
Bajaj Finserv BSE Top 10 Banks ETF
सब्सक्रिप्शन ओपन: 13 जुलाई 2026
सब्सक्रिप्शन क्लोज: 15 जुलाई 2026
कैटेगरी: पैसिव फंड (ETF)
मिनिमम निवेश: 500 रुपये प्रति आवेदन, इसके बाद 1 रुपये के गुणकों में निवेश
ये भी पढ़ें : NFO Alert : जुलाई में खुले हैं 5 न्यू फंड ऑफर, मिनिमम 500 रुपये से निवेश कर सकते हैं शुरू
इन स्कीम्स में सब्सक्रिप्शन की पड़ रही डेडलाइन
जुलाई में लॉन्च हुए कई NFO (New Fund Offer) अभी निवेश के लिए खुले हैं, जबकि कुछ की सब्सक्रिप्शन विंडो इस सप्ताह बंद होने वाली है। NJ Momentum Fund में 10 से 24 जुलाई तक निवेश किया जा सकता है। Kotak Nifty Private Bank ETF 8 जुलाई को खुला था और इसकी सब्सक्रिप्शन 15 जुलाई को बंद होगी। Mirae Asset BSE Midcap 150 Momentum 30 ETF में निवेश का आखिरी मौका 13 जुलाई तक है। वहीं TRUSTMF Large & Mid Cap Fund और Motilal Oswal BSE Midcap 150 Momentum 30 Index Fund दोनों 3 जुलाई से खुले हैं और इनमें 17 जुलाई तक निवेश किया जा सकता है।
(Disclaimer: सभी म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं; ET NOW स्वदेश अपने सभी पाठकों, दर्शकों और श्रोताओं को सलाह देता है कि वे किसी भी पैसे और निवेश से संबंधित निर्णय लेने से पहले सभी योजना संबंधी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें और रजिस्टर्ड वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।)

Leave a Reply