stock-markett.online
Sensex में 1100 अंकों की गिरावट, 3 वजहों से मार्केट में हाहाकार, Nifty भी आया 23850 के नीचे
Sensex में 1100 अंकों की गिरावट, 3 वजहों से मार्केट में हाहाकार, Nifty भी आया 23850 के नीचे

Sensex में 1100 अंकों की गिरावट, 3 वजहों से मार्केट में हाहाकार, Nifty भी आया 23850 के नीचे

Sensex-Nifty Crashed: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज चौतरफा बिकवाली के बीच इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 बुरी तरह टूट गए। सेंसेक्स में 1000 अंकों से अधिक गिरावट आई तो निफ्टी भी 1% से अधिक फिसलकर 23850 के नीचे आ गया। अमेरिका और ईरान के बीच शांति प्रस्ताव को लेकर सहमति नहीं बनी तो कच्चा तेल उबल पड़ा जिसकी आंच में भारत समेत दुनिया के अधिकतर बाजार झुलस पड़े। अभी की बात करें तो 10:28 पर सेंसेक्स 1092.18 प्वाइंट्स यानी 1.41% की गिरावट के साथ 76,236.01 और निफ्टी भी 308.30 प्वाइंट्स यानी 1.28% की फिसलन के साथ

23,867.85 पर है। इंट्रा-डे में निफ्टी 330.85 प्वाइंट्स टूटकर 23,845.30 और सेंसेक्स 1162.62 फिसलकर 76,165.57 तक आ गया था।

शुरुआती कारोबार में तो आज हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स लाल था लेकिन आईटी और फार्मा सेक्टर ने रिकवरी की और इनके निफ्टी इंडेक्स ग्रीन होने में सफल रहे। हालांकि अभी इनमें हल्की बढ़त ही है। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी रियल्टी करीब 3% तो निफ्टी ऑ़टो और निफ्टी पीएसयू बैंक में करीब 2-2% की गिरावट आई है। निफ्टी प्राइवेट बैंक भी 1% से अधिक टूट गया है।

Why Market Fall: इन वजहों से मार्केट में हाहाकार

कच्चे तेल में उबाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव को ठुकराया तो कच्चे तेल के भाव उबल पड़े। ब्रेंट क्रूड 3.5% उछलकर प्रति बैरल $105 पर पहुंच गया।

India VIX में उछाल

मार्केट की घबराहट को मापने वाला इंडिया विक्स 12% उछलकर 18.82 के लेवल पर पहुंचा जिससे मार्केट में घबराहट बढ़ी है।

गोल्ड स्टॉक्स में तेज गिरावट

पीएम मोदी ने देश की इकॉनमी को मजबूत करने के लिए गोल्ड की खरीदारी और विदेशी सफर को टालने का आग्रह किया तो टाइटन, सेंको गोल्ड जैसे ज्वैलरी स्टॉक्स और इंडिगो जैसे एविएशन स्टॉक्स धड़ाम हो गए।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचलों के लिए यहां जुड़ें

 Crude Oil: ट्रंप ने ईरान का प्रस्ताव ठुकराया, क्रूड में आया उबाल, कीमतें 3% से ज्यादा चढ़ी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *