Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या और MI के बीच फॉलो-अनफॉलो का खेल, क्या सबकुछ नहीं है ठीक?
Hardik Pandya Mumbai Indians Controversy: बीते रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु औरक मुंबई इंडियंस के बीच एक रोमांक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में हार जीत का फैसला मैच के आखिरी गेंद पर हुआ। बेंगलुरु ने रविवार के दूसरे मैच में मुंबई को 2 विकेट से हरा दिया। इस हार के बाद मुंबई प्लेऑफ रेस से बाहर हो गई है। वहीं मैच में मुंबई के इस शर्मनाक हार से ज्यादा चर्चा टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर रही। इस मैच में भी हार्दिक पांड्या कहीं नजर नहीं आए और उनकी जगह टीम की कामन सूर्यकुमार यादव ने संभाली। ऐसा बताया जा रहा है कि हार्दिक पूरी तरह फिट नहीं हैं, जिसके चलते वह नहीं खेल रहे। मगर, जब एक ओर मुंबई को आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। तब सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या-मुंबई इंडियंस को लेकर एक नई कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी हो गई।
हार्दिक के इस कदम से उठने लगे सवाल
दरअसल, 10 मई को रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हारने के बाद मुंबई इंडियंस के मैच के बाद कुछ समय के लिए हार्दिक पांड्या की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर करीब 150 अकाउंट फॉलो किए जाते हुए दिखे, लेकिन उस लिस्ट में मुंबई इंडियंस का नाम नजर नहीं आया। हालांकि, कुछ ही मिनटों बाद फैंस ने देखा कि इंस्टाग्राम पर फॉलो किए जाने वाले अकाउंट्स की संख्या फिर से 151 हो गई और मुंबई इंडियंस का नाम दोबारा हार्दिक पांड्या की फॉलोइंग लिस्ट में दिखाई देने लगा। सोशल मीडिया पर हुई इस बात ने अफवाहों को और तेज कर दिया।
हार्दिक पंड्या ने मसूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा जैसे कई साथी खिलाड़ियों को भी अनफॉलो कर दिया और तो और उन्होंने MI से जुड़े पोस्ट भी डिलीट किए थे। लेकिन जब सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में आया, तो उसके बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस को फिर से फॉलो कर लिया। उनकी इस एक्टिविटी को देख यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि हार्दिक और मुंबई के बीच कुछ भी ठीक नहीं है और वह फ्रेंचाइजी से अलग भी हो सकते हैं।
Hardik Pandya unfollowed mumbai Indians and all the team members and also deleted all his posts related to Mumbai Indians.
Is it freedom for Core MI fans like us from this blck anaconda pic.twitter.com/tFOCqUmRZT
— Courageous (@CourageousRo) May 10, 2026
हार्दिक और मुंबई के बीच सब कुछ ठीक नहीं?
तकनीकी तौर पर कुछ समय के लिए इंस्टाग्राम पर ऐसा ही दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिनमें दावा किया गया कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार के तुरंत बाद हार्दिक पांड्या की फॉलोइंग लिस्ट में मुंबई इंडियंस का अकाउंट नजर नहीं आ रहा था। हालांकि, कुछ ही मिनटों बाद मुंबई इंडियंस का अकाउंट फिर से उनकी प्रोफाइल पर दिखाई देने लगा। इसके बाद लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई कि यह गलती से हुआ अनफॉलो था, इंस्टाग्राम की कोई तकनीकी दिक्कत थी या फिर हार के बाद की नाराजगी का असर।
अब तक न तो हार्दिक पांड्या और न ही मुंबई इंडियंस ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान दिया है। ऐसे में फिलहाल यह मामला सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और अटकलों तक ही सीमित है। खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी के बीच किसी बड़े विवाद की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, हार्दिक पांड्या की कप्तानी को लेकर पहले भी काफी विवाद हो चुका है और पिछले दो सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन भी खास नहीं रहा। यही वजह है कि इस छोटी सी घटना ने इंटरनेट पर काफी ध्यान खींच लिया।
प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई मुंबई
मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या के बीच अनबन की खबरें इसलिए तेज हो रही हैं क्योंकि आईपीएल 2026 का सीजन टीम और कप्तान दोनों के लिए काफी निराशाजनक रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हारने के बाद मुंबई इंडियंस आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। पूरे सीजन में टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही। हार्दिक पांड्या का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी इस बार उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने इस सीजन के आठ मैचों में सिर्फ 146 रन बनाए और चार विकेट हासिल किए।
Leave a Reply