stock-markett.online
5000 रुपये में मिलती है एक पेटी मधुमक्खी…जानिए एक लाख रुपये लगाकर कैसे शुरू कर सकते हैं Honey Bee Farming
5000 रुपये में मिलती है एक पेटी मधुमक्खी…जानिए एक लाख रुपये लगाकर कैसे शुरू कर सकते हैं Honey Bee Farming

5000 रुपये में मिलती है एक पेटी मधुमक्खी…जानिए एक लाख रुपये लगाकर कैसे शुरू कर सकते हैं Honey Bee Farming

परंपरागत खेती से इतर अगर आप कुछ सोच रहे हैं तो खेती किसानी आज भी मुनाफे का सौदा हो सकती है। किसान इसे लेकर लगातार एक्सप्लोर भी कर रहे हैं। एग्री सेक्टर में कम पैसे लगाकर अच्छा मुनाफा देने वाला ऐसा ही एक शानदार बिजनेस है मधुमक्खी पालन (Honey Bee Farming)। अगर आप अपनी आमदनी को दोगुना या तिगुना करना चाहते हैं, तो महज एक लाख रुपये के निवेश से इस काम को शुरू कर लाखों की कमाई की जा सकती है।

हमारे सहयोगी लोकल 18 की एक विशेष रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के किसान अब इस तकनीक को अपनाकर अपनी तकदीर बदल रहे हैं। यहां जानिए इस एग्री बिजनेस की पूरी एबीसीडी-

1 लाख रुपये का निवेश और 4 लाख तक का मुनाफा

कृषि एक्पर्ट्स का मानना है कि मधुमक्खी पालन में जोखिम काफी कम और फायदे की गुंजाइश ज्यादा होती है। कृषि अधिकारी विशाल पाटीदार ने ‘लोकल 18’ से बात करते हुए कहा कि जो किसान पारंपरिक खेती (जैसे अनाज या सब्जियां) कर रहे हैं, उनके लिए मधुमक्खी पालन इनकम का एक अतिरिक्त और मजबूत स्रोत बन सकता है। दो एकड़ क्षेत्र में इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए लगभग 1 लाख रुपये की शुरुआती लागत आती है। किसान इस एग्री बिजनेस से एक साल के भीतर 3 से 4 लाख रुपये तक की शानदार कमाई कर सकते हैं।

कैसे काम करती है एक पेटी (Bee Box)?

मधुमक्खी पालन की शुरुआत करने के लिए बाजार में एक पेटी लगभग 5000 रुपये में उपलब्ध होती है। इस पेटी में मधुमक्खियों का एक पूरा कुनबा होता है जो शहद बनाने की प्रक्रिया शुरू कर देता है। आपके खेत में लगी फसलें जैसे सोयाबीन, मक्का, चना, केला या कोई भी सब्जी और फूलों की फसलें इन मधुमक्खियों के लिए भोजन का काम करती हैं। मधुमक्खियां इन फूलों से रस निकालती हैं और पेटी में शहद एकत्रित करती हैं।

शहद का उत्पादन और लाभ

विशाल पाटीदार के अनुसार, दो एकड़ के क्षेत्र में सही ढंग से पालन करने पर करीब 3 से 4 क्विंटल शहद का उत्पादन आसानी से हो जाता है। बाजार में शुद्ध शहद की मांग हमेशा बनी रहती है। किसान इसे अच्छे दामों पर बेचकर लाखों का मुनाफा कमा सकते हैं। मधुमक्खी पालन से फसलों के परागण (Pollination) में भी मदद मिलती है। इससे किसानों की मुख्य फसल की पैदावार में भी 20-30% तक की वृद्धि देखी जा सकती है।

क्यों है यह बिजनेस फायदेमंद?

खेती के साथ-साथ इसे आसानी से मैनेज किया जा सकता है। इसके लिए अलग से बहुत बड़े जमीन के टुकड़े की आवश्यकता नहीं होती। शहद के साथ-साथ मोम (Bee Wax) और रॉयल जेली जैसे उत्पादों से भी अतिरिक्त कमाई की जा सकती है। अगर आप एक छोटे किसान हैं या उद्यमी बनने की सोच रहे हैं, तो मधुमक्खी पालन एक गोल्डन चांस साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *