Swiggy Share Price Target : 6% टूटा शेयर, फिर भी ब्रोकरेज बुलिश; Citi-Elara ने बनाए रखी BUY रेटिंग
Swiggy Share Price Target : स्विगी के शेयरों में आज कमजोरी देखने को मिली है। भारतीय शेयर बाजार में दोपहर करीब 12:30 बजे के करीब Swiggy का शेयर लगभग 5.98% की गिरावट के साथ 264 रुपये के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया। हालांकि हाल ही में आए Q4 FY26 नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउस इस स्टॉक को लेकर बुलिश बने हुए हैं। उनका मानना है कि फूड डिलीवरी बिजनेस में मजबूत ग्रोथ और घाटे में कमी कंपनी के लिए पॉजिटिव संकेत हैं।
Q4 FY26 में कैसा रहा स्विगी का प्रदर्शन?
कंपनी का रेवेन्यू मार्च तिमाही में बढ़कर 6,383 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो सालाना आधार पर करीब 45% की मजबूत ग्रोथ दिखाता है। वहीं नेट लॉस घटकर 800 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 1,081 करोड़ रुपये था। EBITDA घाटा भी घटकर 697 करोड़ रुपये पर आ गया, जो एक साल पहले 962 करोड़ रुपये था।
ऑपरेशनल स्तर पर भी कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया। मंथली ट्रांजैक्टिंग यूजर्स (MTU) 27% बढ़कर 2.52 करोड़ हो गए, जबकि कुल ऑर्डर वैल्यू (GOV) 40% बढ़कर 18,131 करोड़ रुपये पहुंच गई। Instamart का एवरेज ऑर्डर वैल्यू 32.8% बढ़कर 700 रुपये हो गया, जो बड़े ऑर्डर साइज और नॉन-ग्रॉसरी कैटेगरी की वजह से संभव हुआ।
यह भी पढ़े : Swiggy Share Price Target : स्विगी पर ब्रोकरेज बुलिश, दिया ₹477 का टारगेट; फूड डिलीवरी बिजनेस में मजबूत ग्रोथ
Swiggy Share Price Target: ब्रोकरेज हाउस Citi की राय क्या है?
Citi ने स्विगी पर ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 415 रुपये रखा है (पहले 450 रुपये)। ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी का कंट्रीब्यूशन मार्जिन तेजी से सुधरा है और मैनेजमेंट मौजूदा तिमाही में ब्रेक-ईवन के करीब है।
फूड डिलीवरी बिजनेस में 23% YoY की ग्रोथ के साथ मार्जिन में भी सुधार देखा गया है। हालांकि क्विक कॉमर्स ग्रोथ कुछ धीमी रही है, लेकिन Citi का मानना है कि इस सेगमेंट की वैल्यू अभी शेयर कीमत में पूरी तरह शामिल नहीं है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि FY28 तक कंपनी एडजस्टेड EBITDA और फ्री कैश फ्लो दोनों स्तर पर पॉजिटिव हो सकती है।
Swiggy Share Price Target: Elara Capital की क्या है राय?
Elara Capital ने भी ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 360 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज के अनुसार, फूड डिलीवरी सेगमेंट में 22.6% YoY ग्रोथ और EBITDA मार्जिन 3% से ऊपर जाना पोसिटिव संकेत है।
Elara का मानना है कि कंपनी का फोकस अब क्विक कॉमर्स में विस्तार से हटकर प्रॉफिटेबिलिटी और बेहतर एसेट उपयोग पर है। Instamart की ग्रोथ थोड़ी धीमी पड़ सकती है, लेकिन इससे मार्जिन सुधारने में मदद मिलेगी।
ब्रोकरेज का कहना है कि मौजूदा वैल्यूएशन में मुख्य रूप से फूड डिलीवरी बिजनेस की ही वैल्यू शामिल है, जबकि क्विक कॉमर्स सेगमेंट में सुधार आने पर स्टॉक में री-रेटिंग की संभावना बन सकती है।
(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply