stock-markett.online
Vodafone Idea share price : औंधे मुंह गिरा बाजार फिर भी 8% से ज्यादा भागा वोडाफोन आइडिया का शेयर, जानिए क्या है वजह
Vodafone Idea share price : औंधे मुंह गिरा बाजार फिर भी 8% से ज्यादा भागा वोडाफोन आइडिया का शेयर, जानिए क्या है वजह

Vodafone Idea share price : औंधे मुंह गिरा बाजार फिर भी 8% से ज्यादा भागा वोडाफोन आइडिया का शेयर, जानिए क्या है वजह

Vodafone Idea Share Price: आज सोमवार 11 मई के ट्रेडिंग सेशन में वोडाफोन आइडिया के शेयर 8 फीसदी से ज्यादा बढ़कर ₹12.24 प्रति शेयर तक जाते दिखे हैं।। पिछले हफ्ते शुक्रवार को यह शेयर ₹11.25 पर बंद हुआ था। वहीं, आज यह शेयर ₹11.22 प्रति शेयर पर खुला था। आज का इसका दिन का हाई ₹12.24 प्रति शेयर और दिन का लो ₹11.20 प्रति शेयर है। स्टॉक का 52 वीक हाई ₹12.80 प्रति शेयर और 52 वीक लो ₹6.12 प्रति शेयर है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 845,094,266 शेयर और मार्केट कैप 131,636 करोड़ रुपए पर दिख रहा है।

उधर बाजार की बात करें तो इस पर कच्चे तेल और रुपए की दोहरी मार पड़ी है। इसके चलते निफ्टी 250 अंक फिसलकर 23900 के करीब आ गया है। बैंक निफ्टी भी 600 अंक से ज्यादा कमजोर दिख रहा है। आज मिडकैप और स्मॉलकैप में भी दबाव है। वहीं डर का इंडेक्स INDIA VIX 9% उछला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 95 तो ब्रेंट 105 डॉलर के ऊपर दिख रहा है।

वोडाफोन आइडिया में तेजी क्यों?

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक वोडाफ़ोन ग्रुप पीएलसी अपनी लिस्टेड भारतीय सब्सिडियरी के कैपिटल बेस को मज़बूत करने के उपायों पर विचार कर रहा है। यह कदम तब उठाया जा रहा है जब भारत सरकार ने बकाया स्पेक्ट्रम शुल्क देनदारियों में ढील दी है,जिससे इस टेलीकॉम वेंचर को एक नई शुरुआत करने का अवसर मिला है। कंपनी की बैलेंस शीट मजबूत करने के लिए कंपनी के प्लान के तहत वोडाफोन PLC अपना कुछ हिस्सा भारतीय कंपनी को ट्रांसफर कर सकता है। इसके तहत अतिरिक्त कैश निवेश की बजाय शेयर ट्रांसफर मॉडल पर चर्चा हो रही है।

ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के आधार पर बताया है कि UK की टेलीकॉम दिग्गज कंपनी वोडाफोन PLC की वोडाफोन आइडिया में 19% हिस्सेदारी है। वोडाफोन PLC अपनी शेयरहोल्डिंग का एक हिस्सा अपनी भारतीय यूनिट को ‘ट्रेजरी स्टॉक’ के तौर पर ट्रांसफर करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। यह उपाय असल में कंपनी में नई पूंजी लगाने के एक विकल्प के तौर पर काम करेगा। बता दें कि वोडाफोन आइडिया में वोडाफोन PLC के हिस्से की वैल्यू 23,160 करोड़ रुपए है। इसमें से कुछ हिस्सेदारी वोडाफोन आइडिया (Vi) के नाम पर ट्रांसफर हो सकती है

इससे वोडाफोन आइडिया को क्या फायदा?

Vi इन शेयर को गिरवी या निवेशकों को बेच सकेगी। शेयर बेचकर कंपनी रकम जुटा सकती है। जुटाई गई रकम से कंपनी कैपेक्स और नेटवर्क विस्तार कर सकेगी। इसी के चलते इस शेयर को आज सपोर्ट मिला है।

इसके अलावा,5 मई को रविंदर टक्कर ने वोडाफोन आइडिया के बोर्ड के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया और कुमार मंगलम बिड़ला ने यह पद संभाल लिया है। इसका भी कंपनी के शेयर पर अच्छा असर देखने को मिल रहा है।

बोनान्जा की रिसर्च एनालिस्ट खुशी मिस्त्री का कहना है कि इस टेलीकॉम स्टॉक में आई तेजी की वजह रेगुलेटरी सपोर्ट,फंड जुटाने को लेकर बनी उम्मीदें और बेहतर ऑपरेशनल परफॉर्मेंस का मिला-जुला असर है।

शेयर की चाल पर एक नजर

फिलहाल 1 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 0.99 रुपए यानी 8.81 फीसदी की तेजी के साथ 12.24 रुपए के आसपास दिख रहा था। पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 16.25 फीसदी और 1 महीने में 32.32 फीसदी भागा है। 3 महीने में इसमें 3.38 फीसदी की और इस साल अब तक 14.13 फीसदी की तेजी आई है। 1 साल में यह शेयर 83.88 फीसदी और 3 साल में 72.31 फीसदी भागा है।

 

Hospitality Stocks Crash : PM मोदी की विदेश यात्राओं से बचने की अपील, Yatra और IRCTC सहित दूसरे हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल स्टॉक्स 5% तक टूटे

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *