stock-markett.online
Britannia Share Price Target: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला FMCG स्टॉक, नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने घटाया टारगेट प्राइस
Britannia Share Price Target: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला FMCG स्टॉक, नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने घटाया टारगेट प्राइस

Britannia Share Price Target: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला FMCG स्टॉक, नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने घटाया टारगेट प्राइस

Britannia Share Price Target: शेयर बाजार में एफएमसीजी दिग्गज ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयरों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। कारोबारी सत्र की शुरुआत सकारात्मक बढ़त के साथ हुई थी, लेकिन जल्द ही बिकवाली के दबाव में शेयर के दाम 2.5 फीसदी से ज्यादा गिर गए। हालांकि, बाजार में मामूली सुधार देखा गया और स्टॉक करीब 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ 5420 रुपये के आसपास कारोबार करता नजर आया।

ब्रिटानिया के शेयरों में इस हलचल के पीछे चौथी तिमाही (Q4) के कमजोर नतीजे और भविष्य के विकास अनुमानों में की गई कटौती है। कंपनी के वॉल्यूम ग्रोथ में सुस्ती और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सप्लाई चेन की दिक्कतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इसके बावजूद, कुछ ब्रोकरेज हाउस लॉन्ग टर्म के लिए इस स्टॉक पर भरोसा जता रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपने पुराने टारगेट प्राइस में संशोधन किया है।

Britannia Share Price Today

एफएमसीजी स्टॉक में शुरुआती कारोबार भले ही तेजी के साथ हुई, लेकिन देखते ही देखते शेयर के दाम ढ़ाई फीसदी से ज्यादा गिर गए। इस गिरावट के बाद स्टॉक ने आज का 5395.75 रुपये प्रति शेयर का लो बनाया। हालांकि, दोपहर 1.20 बजे इस स्टॉक में हल्का सुधार आया और डेढ फीसदी से ज्यादा गिरकर 5420 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार करता नजर आया। ये स्टॉक आज 5546.75 रुपये पर खुला, जो कि अपने पिछले बंद भाव 5519.20 से 22.55 रुपये चढ़कर खुला था।

पढ़ें: Tata Consumer Share Price Target: ऑल टाइम हाई पर एफएमसीजी स्टॉक, ब्रोकरेज ने कहा – खरीद लो; 18.66% अपसाइड का टारगेट

Britannia Share Price Target: एलारा कैपिटल की रिपोर्ट

ब्रोकरेज हाउस एलारा कैपिटल ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज पर अपनी रेटिंग ‘Accumulate’ रखी है, लेकिन टारगेट प्राइस को 6975 रुपये से घटाकर 6250 रुपये कर दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि Q4 में राजस्व वृद्धि 6.5 फीसदी रही, जो थोक चैनल में कमजोरी की वजह से अनुमान से कम है। जीएसटी बदलाव के बाद 5-10 रुपये वाले पैक में डुअल प्राइसिंग की समस्या ने थोक मांग को प्रभावित किया है। विज्ञापन और ओवरहेड खर्चों में बढ़ोतरी की वजह से कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर मामूली रूप से गिरकर 18.1 फीसदी पर आ गया है।

साथ ही, ओमान और दुबई में सप्लाई चेन की बाधाओं ने अंतरराष्ट्रीय कारोबार पर असर डाला है। ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2027/28 के लिए EPS अनुमान में भी 4 फीसदी की कटौती की है। ब्रिटानिया के मैनेजमेंट को उम्मीद है कि मांग की स्थिति और अंतरराष्ट्रीय परिचालन वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1FY27) के अंत तक स्थिर हो जाएंगे

पढ़ें: Quarterly Results Calendar: अगले हफ्ते दिग्गजों के आएंगे नतीजे; लिस्ट में HAL, टाटा मोटर्स, एयरटेल समेत ये कंपनियां

Britannia Share Price Target: मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट

मोतीलाल ओसवाल (MOSL) ने ब्रिटानिया पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन टारगेट प्राइस को 7000 से घटाकर 6750 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज ने चौथी तिमाही के प्रदर्शन को उत्साहहीन करार दिया है और कहा है कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होगी. रिपोर्ट के अनुसार, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं की वजह से निकट भविष्य में कंपनी पर दबाव बना रह सकता है।

हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि आगे चलकर अर्निंग ग्रोथ का ट्रेंड बेहतर होगा। MOSL ने वित्त वर्ष 2026-28 के दौरान राजस्व में 10 फीसदी और मुनाफे (PAT) में 13 फीसदी की CAGR का अनुमान लगाया है।

(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *