Stock Market Today: बाजार पर BEAR का कब्जा; सेंसेक्स 1300 अंक ज्यादा गिरा, निफ्टी 23820 के नीचे बंद | Top Gainers, Losers
SENSEX, Stock Market Today: हफ्ते की शुरुआत में ही बाजार में बियर का कब्जा हो गया। घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई। इसकी वजह पश्चिम एशिया युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता न हो पाने की वजह से जो कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती नजर आईं, उससे बाजार पर निवेशक सतर्क नजर आए।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 845.68 अंक टूटकर 76,482.51 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 237.90 अंक फिसलकर 23,936.85 अंक पर पहुंच गया। दोपहर 12 बजे कारोबार में सेंसेक्स 943 अंक या 1.22 प्रतिशत गिरकर 76,384 के इंट्राडे निचले स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 280 अंक या 1.15 प्रतिशत गिरकर 23,897 पर आ गया। कारोबारी सत्र के समाप्त होने तक 30 शेयरों का सेंसेक्स 1312 अंक यानी 1.70 फीसदी टूटकर 76,015.28 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 360.30 अंक यानी 1.49 फीसदी गिरने के बाद 23,815.85 पर क्लोज हुआ।
आज के टॉप गेनर्स, लुजर्स
बाजार में बिकवाली का सबसे ज्यादा असर सरकारी पीएसयू बैंक, ऑटो और रियल्टी स्पेस में देखने को मिल रहा है। ग्लोबल फ्रंट पर यूएस-ईरान तनाव की खबरों ने कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक व्यापार को लेकर डर पैदा किया है, जिससे इन हाई-बीटा सेक्टर्स में मुनाफावसूली बढ़ गई है। वहीं, NTPC और सन फार्मा जैसे डिफेंसिव स्टॉक्स ने बाजार को बड़ी गिरावट से बचाने में मदद की है।
पढ़ें: Midcap Stocks: कौन-से मिडकैप स्टॉक्स पर रखें नजर – Coforge, MCX या BSE? एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाइटन, इंटरग्लोब एविएशन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इटर्नल, भारती एयरटेल और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। केवल एनटीपीसी और एचसीएल टेक के शेयर में तेजी रही।
निफ्टी शेयरों में, टाइटन, इंडिगो, M&M, श्रीराम फाइनेंस, इटरनल, मारुति सुजुकी, बजाज ऑटो, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, HDFC लाइफ, आइशर मोटर्स और डॉ. रेड्डीज़ लैबोरेटरीज सबसे ज़्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल थे।
(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply