stock-markett.online
‘मौत वाले क्रूज’ से घर लौटे यात्रियों ने बढ़ाई टेंशन! अमेरिका-फ्रांस सहित इन देशों में अब तक इतने पॉजिटिव, हाई अलर्ट पर WHO
‘मौत वाले क्रूज’ से घर लौटे यात्रियों ने बढ़ाई टेंशन! अमेरिका-फ्रांस सहित इन देशों में अब तक इतने पॉजिटिव, हाई अलर्ट पर WHO

‘मौत वाले क्रूज’ से घर लौटे यात्रियों ने बढ़ाई टेंशन! अमेरिका-फ्रांस सहित इन देशों में अब तक इतने पॉजिटिव, हाई अलर्ट पर WHO

Hantavirus Outbreak: हंता वायरस का एपीसेंटर बने डच क्रूज शिप MV Hondius से अपने-अपने देश लौटे यात्रियों ने अब दुनिया भर की स्वास्थ्य एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। क्रूज से सुरक्षित निकाले गए यात्रियों में से एक अमेरिकी और एक फ्रांसीसी नागरिक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अटलांटिक महासागर में फंसे इस जहाज पर अब तक तीन यात्रियों की जान जा चुकी है, जिसके बाद इसे ‘मौत का क्रूज’ कहा जा रहा है।

अमेरिका और फ्रांस में अलर्ट, बिगड़ रही मरीजों की हालत

जहाज से रेस्क्यू किए गए यात्रियों के अपने देश पहुंचते ही संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। अमेरिका के स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है कि एक नागरिक पॉजिटिव पाया गया है, जबकि एक अन्य यात्री में हल्के लक्षण दिखे हैं। इन सभी 17 अमेरिकी यात्रियों को नेब्रास्का के एक मेडिकल फैसिलिटी में ‘बायोकंटेनमेंट यूनिट’ में रखा गया है।

वहीं फ्रांसीसी स्वास्थ्य मंत्री स्टेफनी रिस्ट ने बताया कि पेरिस में एक महिला संक्रमित मिली है और उसकी हालत लगातार बिगड़ रही है। उनके संपर्क में आए 22 लोगों की पहचान कर उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है।

WHO बनाम अमेरिका: आइसोलेशन की अवधि पर छिड़ा विवाद

इस आउटब्रेक को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और अमेरिकी सीडीसी (CDC) के बीच मतभेद उभर आए हैं। WHO प्रमुख टेड्रोस ने चेतावनी दी है कि जहाज से निकलने वालों के लिए 42 दिनों का आइसोलेशन जरूरी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा इन नियमों का पालन न करना जोखिम भरा हो सकता है।

वहीं, अमेरिकी सीडीसी के कार्यवाहक प्रमुख डॉ. जय भट्टाचार्य का कहना है कि यह कोविड की तरह नहीं है और इंसानों से इंसानों में संक्रमण दुर्लभ है, इसलिए पैनिक फैलाने की जरूरत नहीं है।

अब तक 3 की मौत: कैसे फैला वायरस?

जहाज पर अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें एक डच दंपत्ति और एक जर्मन महिला शामिल हैं। पहली मौत 11 अप्रैल को एक बुजुर्ग डच व्यक्ति की हुई थी। इसके बाद उनकी पत्नी की दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में मौत हो गई। 2 मई को एक जर्मन महिला ने जहाज पर ही दम तोड़ दिया था।

विशेषज्ञों का मानना है कि यात्रियों को यह संक्रमण दक्षिण अमेरिका अर्जेंटीना या चिली की यात्रा के दौरान लगा। हंता वायरस का यह ‘एंडिस स्ट्रेन’ खतरनाक है क्योंकि यह इंसानों से इंसानों में फैलने की क्षमता रखता है।

दुनिया भर में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

MV Hondius वर्तमान में स्पेन के कैनरी आइलैंड्स (Tenerife) पर खड़ा है।

ब्रिटेन: 20 ब्रिटिश नागरिक चार्टर्ड फ्लाइट से मैनचेस्टर पहुंचे हैं, जिन्हें 72 घंटे के आइसोलेशन में रखा गया है।

स्पेन और नीदरलैंड: स्पेन के 14 और नीदरलैंड के 26 यात्रियों को वापस लाकर मिलिट्री अस्पतालों में क्वारंटाइन किया गया है।

यूक्रेन: जहाज को नीदरलैंड तक ले जाने के लिए चालक दल के हिस्से के रूप में 4 यूक्रेनी नागरिक अभी भी जहाज पर मौजूद हैं।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *