Multibagger stocks: मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का जलवा- 6 महीने में निवेशकों का पैसा दोगुना करने वाले 14 स्टॉक्स
शेयर बाजार में पिछले छह महीनों के दौरान कई मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इस दौरान कई शेयरों ने 100 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज करते हुए निवेशकों का पैसा दोगुना या उससे अधिक कर दिया। इनमें टेलीकॉम, डिफेंस, इंजीनियरिंग, फार्मा, एफएमसीजी और टेक्नोलॉजी सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं।
Sterlite Technologies: 490 फीसदी का रिटर्न
सबसे शानदार प्रदर्शन Sterlite Technologies का रहा, जिसके शेयरों ने पिछले छह महीनों में करीब 490.26 फीसदी का रिटर्न दिया। कंपनी ऑप्टिकल फाइबर केबल, डिजिटल नेटवर्क और डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है। AI और हाई-स्पीड डेटा नेटवर्क की बढ़ती मांग से कंपनी को बड़ा फायदा मिला है।
HFCL का 234 फीसदी रिटर्न
HFCL ने भी करीब 234.80 फीसदी का रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल किया। कंपनी टेलीकॉम नेटवर्क, ऑप्टिकल फाइबर, डिफेंस कम्युनिकेशन और 5G इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा कारोबार करती है। हाल के महीनों में बड़े ऑर्डर मिलने से शेयर में तेज उछाल देखने को मिला।
DEE Development Engineers के शेयरों ने 206.65 फीसदी और Bliss GVS Pharma ने 200.59 फीसदी का रिटर्न दिया। DEE Development एनर्जी, ऑयल एंड गैस और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट के लिए प्रोसेस पाइपिंग सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है, जबकि Bliss GVS Pharma महिलाओं के स्वास्थ्य और फार्मास्यूटिकल प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग में लगी हुई है।
इन कंपनियों का भी शानदार रिटर्न
इसी तरह GE Power India ने 177.29 फीसदी, Aditya Infotech ने 159.38 फीसदी, MTAR Technologies ने 157.65 फीसदी, Modern Insulators ने 150.24 फीसदी, KSH International ने 140.88 फीसदी, Bajaj Consumer Care ने 131.78 फीसदी, Garware Hi-Tech Films ने 128.07 फीसदी, Aeroflex Industries ने 120.76 फीसदी, Rashi Peripherals ने 112.27 फीसदी और Atlanta Electricals ने 101.02 फीसदी का रिटर्न दिया।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply