EPF Scheme 2026: ऑटोमैटिक PF ट्रांसफर के लिए बरतें यह सावधानी, नहीं तो होगी परेशानी
EPF Scheme 2026: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने EPF Scheme 2026 को नोटिफाई कर दिया है। इसके तहत नौकरी बदलने वाले कर्मचारियों के लिए PF ट्रांसफर (EPF Balance Transfer) की प्रक्रिया को ऑटोमैटिक कर दिया है। अब जिन कर्मचारियों का UAN आधार से लिंक है और KYC पूरी तरह अपडेट है, उनका PF बैलेंस नई कंपनी में बिना अलग से आवेदन दिए ट्रांसफर हो जाएगा। हालांकि, इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो ऑटोमैटिक ट्रांसफर नहीं होगा और कर्मचारियों को मैन्युअली आवेदन करना पड़ेगा।
कब होगा ऑटोमैटिक PF ट्रांसफर?
EPFO के नए सिस्टम के तहत केवल नौकरी बदलने से PF अपने आप ट्रांसफर नहीं होगा। ऑटोमैटिक ट्रांसफर तभी शुरू होगा, जब नई कंपनी कर्मचारी के EPF खाते में पहली बार PF का योगदान करेगी। इसके बाद सिस्टम पुराने PF खाते का बैलेंस नई Member ID में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
इन 4 बातों का रखें खास ध्यान
ऑटोमैटिक PF ट्रांसफर के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। अगर इनमें से कोई भी शर्त पूरी नहीं होती है, तो ऑटोमैटिक ट्रांसफर नहीं होगा।
- UAN आधार (Aadhaar) से लिंक हो।
- KYC पूरी तरह अपडेट और सत्यापित (Verified) हो।
- पुरानी और नई Member ID एक ही UAN से जुड़ी हो।
- नई कंपनी ने पहली EPF किस्त जमा कर दी हो।
यह भी पढ़ें: PF ट्रस्ट के लिए सुनहरा मौका! कैसे करें अप्लाई? समझें एलिजिबिलिटी क्राइटीरिया, डॉक्यूमेंट और बेनेफिट्स
अगर ऑटोमैटिक ट्रांसफर नहीं हुआ तो क्या करें?
यदि PF बैलेंस ऑटोमैटिक ट्रांसफर नहीं होता है, तो कर्मचारी EPFO Member Portal पर लॉगिन कर 2 तरीकों से ट्रांसफर का अनुरोध कर सकते हैं।
- Online Services में जाकर ‘Request for Transfer of Account’ के जरिए।
- Member Service History सेक्शन में जाकर Form-13 के माध्यम से Service Transfer Claim दाखिल करके।
जरूरत पड़ने पर कर्मचारी EPFO में ऑनलाइन शिकायत (Grievance) भी दर्ज करा सकते हैं।
क्या करें कर्मचारी?
विशेषज्ञों की सलाह है कि कर्मचारी सबसे पहले यह जांच लें कि उनकी सभी Member ID एक ही UAN से लिंक हैं या नहीं और EPFO पासबुक में PF ट्रांसफर की स्थिति दिखाई दे रही है या नहीं। यदि ट्रांसफर नहीं दिख रहा है, तो सिर्फ ऑटोमैटिक सिस्टम पर निर्भर रहने के बजाय समय रहते मैन्युअल ट्रांसफर का विकल्प अपनाना बेहतर होगा।

Leave a Reply