stock-markett.online
IT Stocks: डॉट-कॉम से AI तक, हर बड़ी गिरावट के बाद संभला आईटी सेक्टर-क्या अब खरीदारी करें?
IT Stocks: डॉट-कॉम से AI तक, हर बड़ी गिरावट के बाद संभला आईटी सेक्टर-क्या अब खरीदारी करें?

IT Stocks: डॉट-कॉम से AI तक, हर बड़ी गिरावट के बाद संभला आईटी सेक्टर-क्या अब खरीदारी करें?

IT Stocks: भारतीय आईटी सेक्टर इस साल अब तक भारी दबाव में रहा है। निफ्टी आईटी इंडेक्स (Nifty IT) में 27.49 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। बड़ी आईटी कंपनियों के सेटॉक्स में इस साल अब तक बड़ी गिरावट देखने को मिली है। TCS करीब 36.20 फीसदी और Infosys 35.25 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

इसके अलावा इस साल अब तक HCL Technologies 29.58 फीसदी, Wipro 35.31 फीसदी और Tech Mahindra करीब 10.91 फीसदी तक टूट चुके हैं। इस तेज गिरावट के बाद निवेशकों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या मौजूदा स्तरों पर आईटी शेयरों में खरीदारी का अच्छा मौका बन रहा है।

आईटी सेक्टर पहले भी झेल चुका है बड़ी गिरावट

अगर पिछले दो दशकों पर नजर डालें तो आईटी सेक्टर कई बार बड़ी गिरावट के बाद मजबूत वापसी भी कर चुका है। 2000-02 के डॉट-कॉम संकट में निफ्टी आईटी 80-85 फीसदी तक टूट गया था। 2008-09 के ग्लोबल वित्तीय संकट के दौरान इसमें 60-65 फीसदी की गिरावट आई।

यही नहीं 2011-13 के यूरोजोन और अमेरिकी आर्थिक सुस्ती के समय इंडेक्स करीब 35-40 फीसदी गिरा। मार्च 2020 के कोविड क्रैश में इसमें करीब 40 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई, जबकि 2022-23 के डी-रेटिंग फेज में भी निफ्टी आईटी करीब 35 फीसदी टूट गया था।

AI को लेकर बढ़ती चिंता

अब 2025-26 में AI को लेकर बढ़ती चिंता और अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुस्ती के कारण आईटी सेक्टर में 40 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में आगे आईटी शेयरों की चाल कंपनियों के तिमाही नतीजों, नए ऑर्डर, AI से जुड़े बिजनेस अवसरों और अमेरिकी अर्थव्यवस्था की स्थिति पर काफी हद तक निर्भर करेगी।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *