Delhi Power Cut Alert: कल 11 जुलाई को दिल्ली के इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, BSES ने जारी किया मेंटेनेंस शेड्यूल
Delhi Power Cut 11 July: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शनिवार, 11 जुलाई 2026 को बिजली की कटौती देखने को मिल सकती है। दिल्ली में 11 जुलाई 2026 (शनिवार) को बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) की ओर से रखरखाव और नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते कई इलाकों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे तय समय के अनुसार अपनी आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें।
BSES यमुना/राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) द्वारा जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, अलग-अलग सब स्टेशनों और फीडरों के जरूरी मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन और ट्रांसफार्मर की मरम्मत के काम के चलते यह शटडाउन लिया जाएगा। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस समयावधि के अनुसार अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें।
इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती
खानपुर डिवीजन
समय: दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक
इलाके: पॉकेट-C, दुग्गल कॉलोनी, जेजे कॉलोनी, खानपुर
टैगोर गार्डन डिवीजन
समय: सुबह 11:07 बजे से दोपहर 2:07 बजे तक
इलाका: ब्लॉक-S, ख्याला विष्णु गार्डन
छतरपुर डिवीजन
समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
इलाका: राजपुर खुर्द एक्सटेंशन, छतरपुर
पालम डिवीजन
समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
इलाके: ब्लॉक-P, राज नगर एक्सटेंशन, राज नगर, सेक्टर-8 द्वारका
नजफगढ़ डिवीजन
समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
इलाका: कंगनहेड़ी गांव
खानपुर डिवीजन
समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
इलाका: ब्लॉक-C, विश्वकर्मा कॉलोनी, पुल प्रह्लादपुर
खानपुर डिवीजन
समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
इलाका: खानपुर गांव
मोहन गार्डन
समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 13:00 बजे तक
इलाका: सिविल कार्य ब्लॉक C सेवक पार्क द्वारका
बीएसईएस के अनुसार, इन इलाकों में ट्रांसफॉर्मर की प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, एलटी (LT) सर्किट नेटवर्क अपग्रेडेशन और 11 केवी फीडर केबल रूट पर कार्य किया जाएगा। इस दौरान कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे मोबाइल, इनवर्टर और अन्य आवश्यक उपकरण पहले से चार्ज कर लें।
साथ हती किसी भी समस्या की स्थिति में बीएसईएस हेल्पलाइन से संपर्क करें। बिजली कंपनी का कहना है कि यह कटौती केवल मेंटेनेंस के काम को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि काम पूरा होते ही आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी।
बिजली कटौती के दौरान आप ये काम कर सकते हैं:-
- मोबाइल, लैपटॉप और पावर बैंक पहले से चार्ज कर लें।
- इन्वर्टर या यूपीएस की बैटरी चेक कर लें। ताकि जरूरी उपकरण चलते रहें।
- फ्रिज का दरवाजा बार-बार न खोलें। इससे ठंडक बनी रहेगी।
- जरूरी पानी पहले से भरकर रख लें। अगर मोटर बिजली पर चलती है तो।
- अगर घर से काम करते हैं, तो इंटरनेट का बैकअप (मोबाइल हॉटस्पॉट) तैयार रखें।
- बारिश के मौसम में बिजली के खुले तारों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें।
- बिजली जाने पर लिफ्ट का इस्तेमाल न करें और टॉर्च या इमरजेंसी लाइट तैयार रखें।
- यदि तय समय के बाद भी बिजली नहीं आती, तो BSES की टोल-फ्री हेल्पलाइन 19123 पर शिकायत दर्ज कराएं।
- इन तैयारियों से बिजली कटौती के दौरान होने वाली असुविधा काफी हद तक कम की जा सकती है।
Leave a Reply