Boney Kapoor: पीएम मोदी ने अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर को भेजा प्यार और आशीर्वाद, बोनी कपूर ने नोट शेयर कर जताया आभार
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने मुंबई में हुई शादी के बाद अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर को अपना आशीर्वाद भेजने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है। बोनी कपूर और दिवंगत मोना शौरी कपूर की बेटी अंशुला ने 6 जुलाई को परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रोहन के साथ शादी की। फिल्ममेकर ने शुक्रवार, 10 जुलाई को सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के बधाई पत्र की एक झलक शेयर की और इस निजी पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
नोट शेयर करते हुए बोनी ने लिखा, “हमारे प्रेरणादायक और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का तहे दिल से शुक्रिया, जिन्होंने अंशुला और रोहन को उनकी शुभ शादी के मौके पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं और निस्वार्थ आशीर्वाद दिया।”
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश ने परिवार के इस खास मौके को और भी यादगार बना दिया। बोनी ने आगे लिखा, “हम आपके आभारी हैं और आपसे से बहुत प्रभावित हैं। सर, आपके व्यक्तिगत और स्नेहपूर्ण आशीर्वाद के लिए हम विनम्रतापूर्वक आपको धन्यवाद देते हैं।”
बता दें कि अपने पोस्ट में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंशूला कपूर और रोहन ठक्कर को शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत करने पर बधाई दी। उन्होंने प्यार, भरोसे और साथ के उनके सफर के लिए जोड़े को आशीर्वाद दिया और कपूर परिवार को भी शुभकामनाएं दीं। यह लेटर 3 जुलाई का था, जो मुंबई में शादी की रस्म से कुछ दिन पहले लिखा गया था।
Heartfelt gratitude to our inspirational and Hon’ble Prime Minister, Shri Narendra Modi @narendramodi ji for your warmest wishes and altruistic blessings to Anshula and Rohan on their auspicious wedding.
Your benevolent blessings have made this joyous occasion even more… pic.twitter.com/lMKjitIyC5
— Boney Kapoor (@BoneyKapoor) July 10, 2026
अंशुला और रोहन का रिश्ता अक्सर अपनी शांत और मॉडर्न लव स्टोरी की वजह से चर्चा में रहा है। खबरों के मुताबिक, दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई थी और धीरे-धीरे उनके बीच एक मजबूत रिश्ता बन गया। पिछले साल जुलाई में, रोहन ने न्यूयॉर्क शहर के सेंट्रल पार्क में अंशूला को प्रपोज किया था। इस तरह, इस साल शादी के बंधन में बंधने से पहले ही उनके रिश्ते में एक यादगार और शानदार पल जुड़ गया।
शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत 21 जून को रोहन के परिवार की ओर से आयोजित ‘माता की चौकी’ से हुई। इन समारोहों का समापन 6 जुलाई को उनकी शादी के साथ हुआ, जिसमें उनके करीबी लोग शामिल हुए। अंशुला ज्यादातर फिल्म इंडस्ट्री की लाइमलाइट से दूर ही रही हैं, लेकिन उनकी शादी ने उन्हें चर्चा में ला दिया है और नवविवाहित जोड़े को ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं।
Leave a Reply