HUDCO share : ओडिशा को 1 लाख करोड़ रुपये तक का कर्ज देगी कंपनी- फोकस में शेयर
HUDCO share : सरकारी कंपनी हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HUDCO) ने ओडिशा सरकार के साथ एक समझौता (MoU) किया है। इस समझौते के तहत HUDCO अगले 5 सालों में राज्य में शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर और हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के लिए 1 लाख करोड़ रुपये तक का टर्म लोन उपलब्ध कराएगा। कंपनी ने इसकी जानकारी शेयर बाजार को दी है। यह MoU 11 जुलाई (तारीख 10 जुलाई) को भुवनेश्वर में साइन किया गया था और इसमें कई तरह के शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए फाइनेंसिंग शामिल है।
कंपनी ने कहा कि इस फंड का इस्तेमाल अर्बन चैलेंज फंड (Urban Challenge Fund), भुवनेश्वर-कटक-पुरी-पारादीप इकोनॉमिक रीजन (BCPPER) और मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना (MSVY) जैसे प्रोजेक्ट के साथ-साथ जमीन अधिग्रहण और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में किया जाएगा।
UiWIN पहल के तहत करेगी मदद
HUDCO ने कहा कि वह सिर्फ कर्ज ही नहीं देगा, बल्कि अपनी UiWIN पहल के तहत प्रोजेक्ट की योजना बनाने और उन्हें बेहतर तरीके से लागू करने में भी मदद करेगा। इसमें डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करना, प्री-फिजिबिलिटी स्टडी, फाइनेंशियल मॉडल तैयार करना, जरूरत पड़ने पर वायबिलिटी गैप फंडिंग (VGF) के लिए सहायता देना, साथ ही शहरी निकायों को प्रशिक्षण और सलाहकार सेवाएं उपलब्ध कराना भी शामिल है।
समझौते के अनुसार लोन आसान शर्तों पर किश्तों में दिए जाएंगे, जिसमें मोरेटोरियम पीरियड और 25 साल तक का रीपेमेंट शेड्यूल शामिल होगा। लोन की वापसी प्रोजेक्ट से होने वाली कमाई या राज्य सरकार और उसकी एजेंसियों के अन्य तय आय स्रोतों से की जाएगी। यह MoU तीन साल तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान अलग-अलग प्रोजेक्ट के लिए जरूरत और आपसी सहमति के आधार पर अलग-अलग समझौते किए जाएंगे।
शेयर का प्रदर्शन
शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.61 फीसदी की तेजी के साथ 206.05 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 10.97 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

Leave a Reply