Aaj Ka Sensex, Nifty | Share Bazar LIVE: आज कैसा खुलेगा शेयर बाजार? पश्चिम एशिया टेंशन से बढ़ेगा दबाव? जानें GIFT Nifty क्या दे रहा संकेत
Stock Market LIVE Updates: सोमवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार पर वैश्विक घटनाक्रम का बड़ा असर देखने को मिल सकता है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव, होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को लेकर जारी अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतों में 4 फीसदी से ज्यादा उछाल ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। गिफ्ट निफ्टी करीब 186 अंकों के डिस्काउंट पर कारोबार कर रहा है, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी की कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। दूसरी ओर एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख है, जबकि शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट बढ़त के साथ बंद हुआ। ब्रेंट क्रूड 79 डॉलर और WTI 74 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है, वहीं महंगाई और ब्याज दरों की आशंकाओं के बीच सोने और चांदी की कीमतों में दबाव देखने को मिला है। डॉलर भी प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले मजबूत हुआ है। इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें भारतीय शेयर बाजार की हर बड़ी अपडेट, सेंसेक्स-निफ्टी की चाल, ग्लोबल मार्केट्स, गिफ्ट निफ्टी, कच्चे तेल, सोना, डॉलर, अमेरिकी और एशियाई बाजारों के साथ दिनभर की सभी महत्वपूर्ण खबरें।

Leave a Reply