COVID 19 Case Mumbai: ‘चीन से आया मेरा दोस्त…’, कुमार सानू के बेटे जान को हुआ कोरोना, दिया हेल्थ अपडेट
COVID 19 Case Mumbai: सिंगर और ‘बिग बॉस’ के पूर्व कंटेस्टेंट जान कुमार सानू को COVID-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिंगर ने रविवार, 12 जुलाई को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने फैंस के साथ यह अपडेट हल्के-फुल्के अंदाज में शेयर किया।
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू के बेटे जान ने सोशल मीडिया पर कोविड 19 की पुष्टी करते हुए वीडियो डाला है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उनके लक्षण कब शुरू हुए या उन्हें कितने समय तक मेडिकल निगरानी में रहना होगा। वीडियो शेयर करते हुए जान ने चिंता के बजाय मजाक किया और लिखा, “चीन से आया मेरा दोस्त। कोविड को सलाम करो।”
उन्होंने अस्पताल में रहने और अपने कपड़ों के बारे में भी मजाक किया और कहा, “फिट चेक – अपने पसंदीदा डिजाइनर। कोकिलाबेन के कपड़े पहने हैं। किसलिए भर्ती हुआ- वुहान से आए COVID के कारण।”
View this post on Instagram
यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनके जल्द ठीक होने की कामना की। एक यूजर ने लिखा, “क्या जबरदस्त लुक है। भाई, जल्दी ठीक हो जाओ,” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “जल्द ठीक हो जाओ, जान। अपना ख्याल रखना।”
कुमार सानू बॉलीवुड के सबसे मशहूर प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं, जो 1990 के दशक में कई सुपरहिट गाने देने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई अवॉर्ड जीते हैं और इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में एक लोकप्रिय हस्ती बने हुए हैं। उनके बेटे, जान कुमार सानू ने भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलना चुना।
जान ने भी एक सिंगर के तौर पर अपना करियर बनाया है और अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने म्यूजिक और पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करते रहते हैं। बिग बॉस 14 में हिस्सा लेने के बाद उन्हें काफी पहचान मिली।
Leave a Reply