HCL Tech Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा 3% बढ़कर 4,624 करोड़ रुपये हुआ, रेवेन्यू 34,579 करोड़ पहुंचा
HCL Tech Q1 Results: देश की प्रमुख आईटी कंपनी HCL Technologies (HCL Tech) ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1FY27) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा (PAT) तिमाही आधार पर 3.03% बढ़कर 4,624 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछली तिमाही (Q4FY26) में कंपनी का मुनाफा 4,488 करोड़ रुपये था। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू भी लगातार बढ़त के साथ 34,579 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछली तिमाही के 33,981 करोड़ से 1.76% अधिक है।
EBIT में भी बढ़ोतरी
तिमाही के दौरान कंपनी का EBIT (Earnings Before Interest and Tax) बढ़कर 5,831 करोड़ हो गया। पिछली तिमाही में यह 5,620 करोड़ रुपये था। इस तरह EBIT में 3.75% की तिमाही बढ़ोतरी दर्ज की गई।
EBIT मार्जिन में सुधार
कंपनी का EBIT Margin भी बेहतर हुआ है। Q4FY26 में यह 16.54% था, जो Q1FY27 में बढ़कर 16.86% हो गया। यानी मार्जिन में 0.32 प्रतिशत अंक का सुधार देखने को मिला।
कैसे थे पिछले तिमाही (FY26-Q4) के नतीजे
बता दें कि एचसीएल टेक के चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे मिले-जुले रहे थे। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 4.2% बढ़कर 4,488 करोड़ रुपये हो गया था। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 4,307 करोड़ रुपये था। वहीं, तिमाही आधार (QoQ) पर मुनाफा 10.11% बढ़ा था। वहीं कंपनी के कंसोलिडेटेड रेवेन्यू की बात करें, तो यह सालाना आधार पर 12.35% बढ़कर 33,981 करोड़ रुपये हो गया था, जो पिछले साल की समान अवधि में 30,246 करोड़ रुपये था। हालांकि, तिमाही आधार पर रेवेन्यू लगभग स्थिर रहा था, जबकि Q3FY26 में यह 33,872 करोड़ रुपये था।
यह भी पढ़ें: 50 हजार का निवेश बन गया 17 लाख, 26 साल में ये आईटी स्टॉक चुपचाप बना वेल्थ क्रिएटर
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply