Redmi Note 17 की भारत में एंट्री जल्द! 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
Redmi Note 17 भारत में लॉन्च के करीब पहुंचता नजर आ रहा है। हालांकि, चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन लगातार सामने आ रहे लीक्स से फोन की जानकारी धीरे-धीरे सामने आ रही है। हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखने के बाद, अब इस स्मार्टफोन के बारे में एक नई लीक सामने आई है, जिसमें भारतीय बाजार के लिए इसके अनुमानित RAM, स्टोरेज और कलर ऑप्शन का पता चला है। यह ताजा जानकारी टिपस्टर अभिषेक यादव से मिली है, हालांकि Xiaomi ने अभी तक इनमें से किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं की है। अब चलिए जानते हैं Redmi Note 17 के अनुमानित स्पसिफिकेशन के बारे में।
Redmi Note 17 के स्टोरेज, कलर और स्पेसिफिकेशन लीक
टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, भारत में Redmi Note 17 का शुरुआती मॉडल 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो, यह फोन Blue और Dark Night कलर ऑप्शन में आ सकता है। फिलहाल सिर्फ एक स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी सामने आई है, लेकिन लॉन्च के बाद कंपनी इसके अन्य RAM और स्टोरेज वेरिएंट भी पेश कर सकती है।
हार्डवेयर की बात करें तो, Xiaomi के सब-ब्रांड ने चीन में लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन के कई खास स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि कर दी है। Redmi Note 17 में 7-इंच का OLED डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक होगी।
इस डिवाइस में Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर हो सकता है। ऐसी भी चर्चा है कि इस स्मार्टफोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
फोटोग्राफी के लिए, इस नए डिजाइन वाले स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल में 50MP का रियर कैमरा होने की उम्मीद है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है। उम्मीद है कि यह डिवाइस Android 16 पर आधारित HyperOS के साथ आएगा।
Redmi Note 17 का भारत में लॉन्च और कीमत (अनुमानित)
हालांकि, चीन की टेक कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह कन्फर्म नहीं किया है कि Redmi Note 17 भारत में कब आएगा, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14 जुलाई को चीन में लॉन्च होने के कुछ समय बाद ही इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो लीक हुई जानकारी से पता चलता है कि भारत में इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत लगभग ₹39,990 हो सकती है।
जब तक Xiaomi की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हो जाती, तब तक इसके स्पेसिफिकेशन्स, कलर ऑप्शन, स्टोरेज वेरिएंट और कीमत के बारे में मिली जानकारी को पूरी तरह सच न मानें।
यह भी पढ़ें: Google Pixel 11 Pro Fold अगले महीने होगा लॉन्च, 4800mAh बैटरी और Tensor G6 चिप के साथ
Leave a Reply