IT Stocks के दम पर ₹1 लाख करोड़ बढ़ी दौलत, Sensex फ्लैट, इन शेयरों ने दिखाया दम
Sensex-Nifty closes flat: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य हमले शुरू होने और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अनिश्चितता ने शुरुआती कारोबार में आज मार्केट में हाहाकार मचा दिया। हालांकि फिर निचले स्तर पर जोरदार रिकवरी और विदेशी निवेशकों की खरीदारी के चलते मजबूत सेंटिमेंट ने मार्केट को सपोर्ट किया और निचले स्तर से सेंसेक्स इंट्रा-डे में 900 प्वाइंट्स से अधिक रिकवर हुआ और निफ्टी भी उछलकर 24250 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में अच्छी रौनक लौटी और आधे फीसदी से अधिक गिरावट से उबरते हुए निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 लगभग फ्लैट ग्रीन जोन में बंद हुए।
सेक्टरवाइज आज मार्केट को सबसे तगड़ा सपोर्ट आईटी सेक्टर से मिला जिसका निफ्टी इंडेक्स आज शुरुआती कारोबार में बिकवाली की आंधी में भी आधे फीसदी से अधिक मजबूत था और दिन के आखिरी में यह 3% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। आईटी सेक्टर की रौनक ने एफएमसीजी और मेटल सेक्टर की गिरावट को संभाल लिया। निफ्टी एफएमसीजी आज 1% से अधिक तो निफ्टी मेटल आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ। ओवरऑल आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹1 लाख करोड़ से अधिक की तेजी आई है।
इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 47.01 प्वाइंट्स यानी 0.06% के मामूली उछाल के साथ 77,616.40 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 4.10 प्वाइंट्स यानी 0.02% की हल्की बढ़त के साथ 24,211.00 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 711.96 प्वाइंट्स टूटकर 76,857.43 तक आया था जिससे यह 931.86 प्वाइंट्स रिकवर होकर 77,789.29 तक पहुंच गया तो निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 206.70 प्वाइंट्स गिरकर 24,000.20 तक आया था जिससे 259.60 प्वाइंट्स रिकवर होकर यह 24,259.80 तक पहुंच गया।
₹1.09 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत
एक कारोबारी दिन पहले यानी 10 जुलाई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,81,30,322.70 करोड़ था। आज यानी 13 जुलाई 2026 को यह घटकर ₹4,82,39,727.76 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹109,405.059 करोड़ का इजाफा हुआ है।
Sensex के 13 शेयर ग्रीन
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें से 13 आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज टीसीएस, एचसीएल टेक और इंफोसिस में रही। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट आज टाटा स्टील, जोमैटो की एटर्नल और अल्ट्राटेक सीमेंट में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
15 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4592 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2341 शेयर आज मजबूत हुए तो 2061 में गिरावट रही जबकि 190 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 185 शेयर एक साल के हाई और 78 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 11 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच
(यह स्टोरी अभी अपडेट हो रही है)
स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें
Leave a Reply