stock-markett.online
Midcap Masala: कल्याण ज्वेलर्स, वोल्टास समेत इन मिडकैप शेयरों पर एक्सपर्ट बुलिश, मिल सकता है दमदार मुनाफा!
Midcap Masala: कल्याण ज्वेलर्स, वोल्टास समेत इन मिडकैप शेयरों पर एक्सपर्ट बुलिश, मिल सकता है दमदार मुनाफा!

Midcap Masala: कल्याण ज्वेलर्स, वोल्टास समेत इन मिडकैप शेयरों पर एक्सपर्ट बुलिश, मिल सकता है दमदार मुनाफा!

Midcap Masala: शेयर मार्केट 13 जुलाई 2026, सोमवार को हरे निशान में कारोबार करता दिखा। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 118 अंक या 0.15 की तेजी के साथ 77,688 अंक पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 21 अंक या 0.09 फीसदी की तेजी के साथ 24,227 अंकों पर कारोबार कर रहा था। बाजार में अच्छी रिकवरी को देखते हुए आगे क्या नजरिया बनता है। ET NOW स्‍वदेश के खास कार्यक्रम मिडकैप मसाला (Midcap Masala) में मिड कैप स्‍टॉक्‍स को लेकर क्‍या करना चाहिए। इस बारे में मार्केट एक्‍सपर्ट ने जानकारी दी। आइए जानते हैं यहां।

Also Read: Midcap Masala: मेटल स्‍टॉक, Nalco, MNM Finance और HDFC Bank में कमाई का मौका! एक्सपर्ट से जानें स्ट्रैटेजी

Midcap Masala: मिड कैप के खास स्‍टॉक्‍स

Also Read: Midcap Stocks: क्या कराएंगे मोटी कमाई मिडकैप स्टॉक्स? एक्सपर्ट के टॉप पिक में कोफोर्ज, EID Parry समेत 3 शेयर्स

मिड कैप में चढ़ने और गिरने वाले शेयरों पर एक बार नजर डालते हैं। मिड कैप में चढ़ने वाले शेयरों में टॉप पर आपको कल्याण ज्वेलर्स दिखेगा। करीब 7% की तेजी स्टॉक के अंदर नजर आई। उसके अलावा Tata Tech, Vols, BHL, Union Bank और Tor Power जैसे स्टॉक्स भी इस लिस्‍ट में नजर आए।

कल्याण ज्वेलर्स स्‍टॉक- स्‍टॉक के अंदर करीब 7 फीसदी की तेजी आती दिखी। पिछले तीन दिनों में यह स्टॉक बेहतरीन तेजी दिखा चुका है। तीन-चार सेशन में अगर आप देखें तो ये करीब 35% के आसपास ये स्‍टॉक चढ़ चुका है। एक अपग्रेड अच्छा- खासा आया था। ब्रोकरेज की तरफ से और वहां उसके बाद लगातार यह तेजी लगातार बनती हुई नजर आ रही है। मार्केट एक्‍सपर्ट अक्षय ने बताया, मोमेंटम में अपग्रेड की वजह से हमने इस स्टॉक में एक रिवर्सल बनता हुआ देखा है। पिछले हफ्ते से 3 दिन जो प्राइस एक्शन देखेंगे। यहां पर आप बहुत ही स्ट्रांग प्राइस वॉल्यूम एक्शन देख पा रहे हैं।

445 पर ये टेक्निकल ब्रेकआउट स्टॉक ने करा है। जिसके चलते आप ये मोमेंटम देख पा रहे हैं। फिलहाल जो स्टॉप ओवर या इमीडिएट रेजिस्टेंस एरिया अगर आप ढूंढ रहे हो तो, वो रहेगा 540 का। वो जोन होगा जहां स्‍टॉक में कुछ मुनाफा वसूली या रुकावट आ सकती है । फिलहाल और 40 से 50 रुपये अपसाइड स्‍टॉक में दिख सकता है। इस टारगेट्स के लिए आपको बने रहना है। अगर नहीं आता है पहले हल्का डिप मिलता है तो दोबारा 450 -460 पर खरीदारी के मौके आप ढूंढ सकते हैं। 540 फर्स्ट टॉप ओवर टारगेट का व्यू लेकर कल्याण ज्वेलर्स स्‍टॉक में बने रहने की सलाह दी।

वोल्‍टास स्‍टॉक- करीब सवा 5 फीसदी के आसपास की तेजी स्टॉक के अंदर नजर आ रही है। यहां लगातार गिरावट के बाद यह स्टॉक फाइनली रिकवरी के मोड में आपको नजर आएगा। अच्छी खासी बढ़त भी आज के कारोबारी सेशन में देखने को मिली। मार्केट एक्‍सपर्ट अक्षय ने कहा, कि मेरे हिसाब से स्टॉक थोड़ा मीडियम टर्म ट्रेंड अभी भी न्यूट्रल है।

शॉर्ट टर्म में अगर आप देखें इंट्राडे में 3% का मूव है। यह मूव आ रहा है क्योंकि टेक्निकली स्टॉक ने 1300 का एक 7 से 8 दिन का जो रेंज कंसोलिडेशन था उसको ब्रीच करा है। यहां पर एक पॉजिटिव डेवलपमेंट है शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग मोमेंटम के लिहाज से है। इसके चलते 1380 या 1400 के इमीडिएट टारगेट जोन के लिए छू सकता है। उन्‍होंने Voltas Stock में बने रहने की सलाह दी। बताया, 1400 का इमीडिएट टारगेट जोन होगा। जहां पर स्टॉक में आप रिव्यू कर सकते हैं । एक बार शॉर्ट टर्म के लिए ट्रेड बनाया तो मुनाफा होने की संभावना है।

टाटा टेक स्‍टॉक- Tata Tech का शेयर लगातार मोमेंटम में नजर आ रहा है। Tata Tech आज भी बेहतरीन तेजी के साथ कर रहा है यह कारोबार।बात अगर इसकी परफॉर्मेंस की करें तो देखेंगे पिछले 3 महीने के अंदर यह स्टॉक 30 31% चल चुका है।अपने 52 वीक लो से तो 45% ऊपर है।और 52 वीक का लो इसका 578 रुपये के आसपास का है।

मार्केट एक्‍सपर्ट ने बताया, स्‍टॉक के अंदर खासा रिवर्सल इन द मेकिंग चल रहा है। फिलहाल अगर शॉर्ट टर्म का व्यू देखें तो जो रिसेंटली एक हल्की सी गिरावट है। हमें यहां 780 के लेवल से बनती हुई दिखी थी।वो तो एक माइनर करेक्शन थी। मेरे हिसाब से 700 की दोबारा रिकवरी की है। ऐसे में यहां पर इमीडिएट टारगेट जिनके पास है ट्रेडिंग के लिहाज से 800 रुपये अपसाइड का बनेगा। इसके आगे भी स्टॉक में एक रिकवरी की रैली बनती हुई दिख रही है। अगर आपको बने रहना है स्टॉक में तो 800 आपका पहला टारगेट होना चाहिए। इसके आगे भी मेरे हिसाब से 870 से 880 तक अपसाइड जाने की क्षमता रखता है स्टॉक तो ओवरऑल एक शॉर्ट टर्म पॉजिटिव व्यू इंटैक्ट रहेगा।

यहां देखें वीडियो

(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *