SBI Mutual Fund की 61 इक्विटी स्कीम में नंबर 1 है ये स्मॉल कैप फंड, 10 और 15 साल में दिया सबसे ज्यादा रिटर्न
SBI Asset Management Company (AMC) का IPO 14 जुलाई को लॉन्च हो रहा है। हाल के सालों में SBI AMC देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी के तौर पर उभर कर सामने आई है। यही कारण है कि इसकी कई स्कीमों में निवेशकों ने भारी भरोसा जताया है और उन्हें लंबी अवधि में शानदार रिटर्न भी मिला है।
आज हम SBI AMC के ही एक ऐसे फंड के बारे में बात करेंगे, जिसने लंबी अवधि में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए SBI Mutual Fund की 61 इक्विटी स्कीमों में से सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। यह फंड है— SBI Small Cap Fund.
इस फंड ने 10 और 15 साल की अवधि में सबसे अधिक रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने शुरुआत में इसमें एकमुश्त (Lumpsum) या SIP के जरिए निवेश किया होता, तो आज उसकी पूंजी कई गुना बढ़ चुकी होती। आइए कैलकुलेशन के आधार पर समझते हैं कि अगर किसी निवेशक ने इस फंड में 1 लाख रुपये का लंपसम निवेश किया होता, तो वह कितना कॉर्पस बना पाता, और अगर हर महीने 10,000 रुपये की SIP की होती, तो आज उसके पास कितना फंड होता।
SBI Small Cap Fund से जुड़ी अहम जानकारी
लॉन्च की तारीख : 09 Sep, 2009
शुरुआत से अब तक रिटर्न : 18.73%
30 जून 2026 को AUM : 40,165.16 Cr
एक्सपेंस रेश्यो रेगुलर (30 जून, 2026 को) : 1.58%
NAV (10 जुलाई, 2026 को) : 180.6292
रिस्क और परफॉर्मेंस इंडिकेटर
शार्प रेश्यो : 0.50%
स्टैंडर्ड डेविएशन : 17.31%
बीटा : 0.76%
लंपसम निवेश पर रिटर्न
अगर किसी निवेशक ने फंड की शुरुआत के समय 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया होता, तो आज उसकी वैल्यू बढ़कर लगभग 17.93 लाख हो जाती।
- SBI स्मॉलकैप फंड शुरू से: 18.73%
- लॉन्च के समय एक बार का इन्वेस्टमेंट : 1,00,000 रुपये
- अभी की वैल्यू : 17,93,540 रुपये
SIP के आधार पर रिटर्न
16 वर्षों तक हर महीने ₹10,000 की SIP करने वाले निवेशकों को भी शानदार रिटर्न मिला।
- 16 साल का SIP सालाना रिटर्न :20.15%
- मंथली SIP : 10,000 rs
- टोटल इन्वेस्टमेंट : 19,20,000 rs
- SIP की मौजूदा वैल्यू : 1,17,55,340 rs
स्टॉक्स: टॉप 10 टॉप 10 होल्डिंग्स
- एथर एनर्जी : 5.71%
- नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल : 3.12%
- हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया : 2.95%
- सिटी यूनियन बैंक : 2.72%
- कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल : 2.70%
- ZF कमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम्स इंडिया : 2.68%
- बेलराइज इंडस्ट्रीज : 2.59%
- कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज : 2.50%
- सुंदरम फास्टनर्स : 2.33%
- के.पी.आर. मिल : 2.26%
यह भी पढ़ें: सबसे बड़ी ताकत ही SBI AMC की सबसे बड़ी चुनौती? 15 प्वाइंट्स में समझें इस आईपीओ के रिस्क फैक्टर
सेक्टर: टॉप 10 होल्डिंग्स
- फाइनेंशियल सर्विसेज़ : 15.96%
- ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स : 14.51%
- कैपिटल गुड्स : 12.25%
- केमिकल्स : 9.35%
- कंज्यूमर ड्यूरेबल्स : 8.03%
- फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स : 7.09%
- कंज्यूमर सर्विसेज़ : 6.95%
- कंस्ट्रक्शन : 5.16%
- हेल्थकेयर : 2.81%
- इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी : 2.26%
आखिर क्या रही है स्ट्रेटेजी
SBI Small Cap Fund का मकसद लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि हासिल करना है। इसके लिए फंड मुख्य रूप से स्मॉल कैप कंपनियों के शेयरों में निवेश करता है।
- फंड की कम से कम 65% राशि स्मॉल कैप शेयरों में निवेश की जाती है।
- शेष 35% तक निवेश बड़ी और मिडकैप कंपनियों, डेट सिक्योरिटीज और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में किया जा सकता है।
- फंड Growth और Value Investing का मिश्रण अपनाता है।
- स्टॉक चयन के लिए Bottom-Up Investment Strategy का उपयोग किया जाता है।
Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।
नोट: म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। पिछले रिटर्न भविष्य में समान प्रदर्शन की गारंटी नहीं देते। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply