stock-markett.online
Biocon share: फार्मा स्टॉक में 8% की तूफानी तेजी, 3,481 करोड़ रुपये के सौदे से शेयर हुआ रॉकेट
Biocon share: फार्मा स्टॉक में 8% की तूफानी तेजी, 3,481 करोड़ रुपये के सौदे से शेयर हुआ रॉकेट

Biocon share: फार्मा स्टॉक में 8% की तूफानी तेजी, 3,481 करोड़ रुपये के सौदे से शेयर हुआ रॉकेट

Biocon Share Price: फार्मा कंपनी Biocon के शेयर मंगलवार को जोरदार तेजी के साथ कारोबार करते दिखे। शुरुआती कारोबार में स्टॉक 8% से ज्यादा उछलकर 444.50 रुपये तक पहुंच गया। अगर यह बढ़त बाजार बंद होने तक कायम रहती है, तो जनवरी 2025 के बाद यह Biocon का सबसे बड़ा एकदिनी उछाल होगा। दिलचस्प बात यह है कि यह तेजी ऐसे समय आई है, जब कंपनी की बड़ी शेयरधारक Mylan Inc. अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक हेल्थकेयर कंपनी Viatris की इकाई Mylan भारतीय दवा कंपनी Biocon में अपनी 5.64% हिस्सेदारी, यानी करीब 9.2 करोड़ शेयर, बेचने जा रही है। इस सौदे का आकार लगभग 3,481 करोड़ रुपये ($365 million) हो सकता है।

Mylan क्यों बेच रही है हिस्सेदारी?

यह शेयर बिक्री एक सेकेंडरी सेल होगी। यानी Mylan अपने मौजूदा शेयर बेच रही है और इस ट्रांजैक्शन से मिलने वाली रकम Biocon को नहीं मिलेगी। इकोनॉमिक टाइम्स रिपोर्ट के अनुसार, इस ऑफर का फ्लोर प्राइस 378.50 रुपये प्रति शेयर रखा गया है, जो पिछले कारोबारी दिन के बंद भाव 410.95 रुपये के मुकाबले करीब 8% की छूट पर है।

इस डील के लिए Citigroup Global Markets India और Jefferies India को जॉइंट बुकरनर और ब्रोकर नियुक्त किया गया है।

ब्लॉक डील में बदले करीब 9 करोड़ शेयर

मंगलवार सुबह बाजार खुलते ही Biocon में बड़े ब्लॉक डील देखने को मिले। पहले चरण में करीब 4.4 करोड़ शेयर और उसके बाद करीब 4.6 करोड़ शेयरों का लेनदेन हुआ। इस तरह कुल मिलाकर लगभग 9 करोड़ शेयर हाथ बदले, जो Mylan द्वारा बेचे जाने वाले शेयरों के लगभग बराबर हैं।

हालांकि, इन ब्लॉक डील्स में विक्रेता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बाजार में इसे Mylan की हिस्सेदारी बिक्री से जोड़कर देखा जा रहा है।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न क्या कहता है?

मार्च 2026 तक के शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, Mylan के पास Biocon में 5.64% हिस्सेदारी थी। कंपनी की संस्थापक और प्रमोटर किरण मजूमदार-शॉ के पास करीब 30% हिस्सेदारी है, जबकि Glentec International के पास लगभग 15% हिस्सेदारी है।

ये भी पढ़ें: IDBI Bank Disinvestment: बातचीत के आखिरी दौर में सरकार! कनाडा की इस कंपनी को बोली हो सकती है मंजूर- सूत्र

इसके अलावा, 39 म्यूचुअल फंड मिलकर कंपनी में 15% से ज्यादा हिस्सेदारी रखते हैं। वहीं, बीमा कंपनियों की हिस्सेदारी 6% से अधिक है। करीब 3.74 लाख रिटेल निवेशकों के पास भी कंपनी की लगभग 6% हिस्सेदारी है।

ये भी पढ़ें: ICICI Pru AMC Share: अच्छे तिमाही नतीजों के बाद AMC Stock पर 2 ब्रोकरेज हुए बुलिश, दिया 25% मुनाफे वाला टारगेट

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *