Top Upcoming IPOs: प्राइमरी मार्केट में आने वाली है रफ्तार, इन 10 बड़ी कंपनियों का IPO है तैयार
Last Updated on February 26, 2026 1:55, AM by Pawan
Top Upcoming IPOs: रिलायंस जियो, एनएसई, फ्लिपकार्ट, फोनपे और जेप्टो समेत 10 बड़ी कंपनियां IPO लाने की तैयारी में हैं…
हाइलाइट्स
- 2026 में भारतीय प्राइमरी मार्केट में बड़ी हलचल दिख रही है।
- रिलायंस जियो, एनएसई, फ्लिपकार्ट, फोनपे सहित 10 बड़ी कंपनियां IPO लाने की तैयारी में हैं।
- आइए देखते हैं 2026 में आने वाले इन बड़े IPOs की पूरी लिस्ट।
Top Upcoming IPOs: अगर आप शेयर बाजार में दिलचस्पी रखते हैं तो 2026 आपके लिए बेहद खास साल साबित हो सकता है। प्राइमरी मार्केट में ऐसी हलचल दिख रही है, जो बताती है कि आने वाले महीनों में दलाल स्ट्रीट पर बड़े-बड़े नाम दस्तक देने वाले हैं। खास बात ये है कि इनमें से कई कंपनियां वेंचर कैपिटल और प्राइवेट इक्विटी फंड्स के दम पर बड़ी हुई हैं और अब पब्लिक लिस्टिंग के जरिए वैल्यू अनलॉक करना चाहती हैं। 2026 को लेकर माहौल बिल्कुल वैसा ही बनता दिख रहा है जैसा कुछ साल पहले स्टार्टअप लिस्टिंग की लहर के दौरान दिखा था।
Reliance Jio – 40,000 करोड़ रुपये का मेगा इश्यू
सबसे बड़ा नाम रिलायंस जियो का है। टेलीकॉम और डिजिटल सर्विसेस में धमाल मचाने के बाद अब कंपनी शेयर बाजार में उतरने की तैयारी में है। करीब 40,000 करोड़ रुपये के संभावित इश्यू साइज के साथ यह 2026 का सबसे बड़ा IPO हो सकता है। निवेशकों की नजर इस पर इसलिए भी है क्योंकि जियो ने भारत में डेटा क्रांति की अगुवाई की है।
National Stock Exchange (NSE) – 25,000 करोड़ रुपये
एनएसई का IPO लंबे समय से चर्चा में है। करीब 25,000 करोड़ रुपये का इश्यू साइज इसे साल के सबसे चर्चित ऑफर्स में शामिल करता है। देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज की लिस्टिंग अपने आप में ऐतिहासिक कदम होगा और इससे मार्केट की पारदर्शिता और ब्रांड वैल्यू दोनों को मजबूती मिलेगी।
Flipkart – 15,000 करोड़ रुपये
ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज फ्लिपकार्ट भी 2026 में बाजार में आ सकती है। करीब 15,000 करोड़ रुपये का इश्यू कंपनी को नए विस्तार और टेक्नोलॉजी निवेश के लिए पूंजी देगा। वॉलमार्ट की हिस्सेदारी के चलते ग्लोबल निवेशकों की भी खास दिलचस्पी रहने की उम्मीद है।
PhonePe – 13,000 करोड़ रुपये
डिजिटल पेमेंट की दुनिया में बड़ा नाम बन चुकी फोनपे भी पब्लिक लिस्टिंग की तैयारी में है। 13,000 करोड़ रुपये के संभावित इश्यू के साथ यह फिनटेक सेक्टर का बड़ा IPO हो सकता है। UPI और डिजिटल ट्रांजैक्शन में इसकी मजबूत पकड़ निवेशकों को आकर्षित कर सकती है।
Zepto – 11,000 करोड़ रुपये
क्विक कॉमर्स स्टार्टअप जेप्टो ने कम समय में बड़ा नेटवर्क खड़ा किया है। 10-15 मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी का मॉडल इसे अलग बनाता है। 11,000 करोड़ रुपये के अनुमानित इश्यू के साथ यह स्टार्टअप-टू-स्टॉक मार्केट ट्रेंड को और गति देगा।
SBI Funds Management – 10,000 करोड़ रुपये
म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की बड़ी खिलाड़ी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट भी लिस्टिंग की राह पर है। 10,000 करोड़ रुपये का इश्यू इसे एसेट मैनेजमेंट स्पेस में नई पहचान देगा। रिटेल निवेशकों की इसमें खास दिलचस्पी हो सकती है।
OYO (PRISM) – 6,650 करोड़ रुपये
ओयो, जिसे PRISM के नाम से भी जाना जा रहा है, करीब 6,650 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है। हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में उतार-चढ़ाव के बावजूद कंपनी अपनी ग्रोथ स्टोरी को निवेशकों के सामने रखने को तैयार है।
EbixCash – 6,000 करोड़ रुपये
फिनटेक और डिजिटल सर्विसेस से जुड़ी एबिक्सकैश का 6,000 करोड़ रुपये का IPO भी लाइन में है। कंपनी पहले भी लिस्टिंग की कोशिश कर चुकी है, लेकिन इस बार बाजार का माहौल ज्यादा अनुकूल नजर आ रहा है।
Credila Financial Services – 5,000 करोड़ रुपये
एजुकेशन लोन देने वाली क्रेडिला करीब 5,000 करोड़ रुपये जुटा सकती है। विदेश में पढ़ाई के बढ़ते ट्रेंड के बीच इस सेक्टर में निवेशकों को लंबी अवधि की ग्रोथ दिख रही है।
Hero FinCorp – 3,600 करोड़ रुपये
हीरो फिनकॉर्प, जो टू-व्हीलर और रिटेल फाइनेंसिंग में सक्रिय है, 3,600 करोड़ रुपये के इश्यू के साथ बाजार में उतर सकती है। NBFC सेक्टर की मजबूती इसे खास बनाती है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।