FII in India: भारतीय बाजार में इस बड़े FII का दबदबा, 11 भारतीय शेयरों में 68000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश
Last Updated on February 26, 2026 7:48, AM by Pawan
राजीव जैन की अगुवाई वाले ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म GQG Partners ने भारत में अपना निवेश बढ़ाया है। 31 दिसंबर, 2025 GQG पार्टनर्स के पास पब्लिकली 11 इंडियन स्टॉक्स में हिस्सेदारी है, जिनकी टोटल नेट वर्थ 68,000 करोड़ रुपये से अधिक है।
भारतीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है, क्योंकि उनके निवेश से बाजार में लिक्विडिटी, स्थिरता और ग्लोबल दुनियाभर का भरोसा बढ़ता है। जब एफआईआई खरीदारी करते हैं तो बाजार में तेजी का माहौल बनता है, वहीं बिकवाली का असर बीते एक साल में भारतीय बाजार में खूब देखने को मिला है। भारत में कुछ बड़े एफआईआई में GQG Partners , BlackRock, Vanguard Group, Government of Singapore Investment Corporation (GIC) और Morgan Stanley शामिल हैं।
राजीव जैन की अगुवाई वाले ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म GQG Partners ने भारत में अपना निवेश बढ़ाया है। 31 दिसंबर, 2025 GQG पार्टनर्स के पास पब्लिकली 11 इंडियन स्टॉक्स में हिस्सेदारी है, जिनकी टोटल नेट वर्थ 68,000 करोड़ रुपये से अधिक है। पोर्टफोलियो मुख्य रूप से अदाणी ग्रुप की कंपनियों के साथ-साथ ITC और GMR एयरपोर्ट्स जैसी दूसरी बड़ी फर्मों में कंसन्ट्रेटेड है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी के पोर्टफोलियो की रीढ़ अदाणी ग्रुप की कंपनियां, ITC Limited और प्रमुख प्राइवेट व पब्लिक सेक्टर बैंक रहे हैं।
नवंबर 2025 में बढ़ाया निवेश
नवंबर 2025 में GQG ने ब्लॉक डील्स के जरिए अदानी ग्रुप की पांच कंपनियों में अतिरिक्त 5094 करोड़ का निवेश किया। इनमें Adani Enterprises और Adani Ports & SEZ शामिल हैं। यह हिस्सेदारी रिलायंस ट्रस्ट से जुड़ी संस्थाओं से खरीदी गई थी। बैंकिंग सेक्टर में कंपनी की मजबूत आस्था बनी हुई है। पोर्टफोलियो मैनेजमेंट टीम ने ICICI Bank और State Bank of India को भारत की क्रेडिट ग्रोथ का सबसे बड़ा लाभार्थी बताया है।
किन कंपनियों में निवेश
Trendlyne के अनुसार दिसंबर 2025 तक कंपनी की सबसे बड़ी होल्डिंग्स में ITC Limited शामिल है, जिसमें उसकी करीब 3.2 फीसदी हिस्सेदारी है और इसकी अनुमानित वैल्यू लगभग 12957 करोड़ रुपये है। इसके अलावा Adani Enterprises में लगभग 3.9 फीसदी हिस्सेदारी के साथ करीब 11,000 करोड़ रुपये का निवेश है। अदाणी ग्रुप की अन्य कंपनियों में भी GQG की मजबूत मौजूदगी है। Adani Ports & SEZ में करीब 2.3 फीसदी हिस्सेदारी (लगभग 8088 करोड़ रुपये, Adani Green Energy में करीब 4.3 फीसदी हिस्सेदारी (करीब 6,884 करोड़ रुपये) और Adani Energy Solutions में लगभग 4.31 फीसदी हिस्सेदारी (करीब 688401 करोड़ रुपये) शामिल है।
इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन सेक्टर में GMR Airports Limited में लगभग 4.58 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी अनुमानित वैल्यू 4,876.6 करोड़ है। एफएमसीजी सेक्टर में Patanjali Foods Limited में करीब 3.7 फीसदी हिस्सेदारी के साथ लगभग 2,133.0 करोड़ रुपये का निवेश है। इसके अलावा पावर सेक्टर में Power Finance Corporation (PFC) में करीब 1.17 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी अनुमानित होल्डिंग वैल्यू 1,588.3 करोड़ रुपये है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। Stock market news अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।