stock-markett.online
Canara Bank Target Price: Q4 नतीजों के बाद बेचें या खरीदें? 3 ब्रोकरेज की आई रिपोर्ट; जानें किसने कितना दिया टारगेट
Canara Bank Target Price: Q4 नतीजों के बाद बेचें या खरीदें? 3 ब्रोकरेज की आई रिपोर्ट; जानें किसने कितना दिया टारगेट

Canara Bank Target Price: Q4 नतीजों के बाद बेचें या खरीदें? 3 ब्रोकरेज की आई रिपोर्ट; जानें किसने कितना दिया टारगेट

Canara Bank Q4 Results Brokerage Call: सरकारी बैंकिंग सेक्टर के बड़े नामों में शामिल कैनरा बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। बैंक ने मुनाफे, एसेट क्वालिटी और डिविडेंड के मोर्चे पर मजबूत प्रदर्शन दिखाया, लेकिन इसके बावजूद ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley ने स्टॉक पर अपनी “Underweight” रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 103 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा स्तरों से सीमित या नेगेटिव रिटर्न की आशंका को दर्शाता है। वहीं, दूसरी ओर Elara Capital ने भी कंपनी पर अपनी रिपोर्ट जारी की है। हालांकि बैंक के नतीजे कई मायनों में मजबूत रहे, लेकिन Morgan Stanley का मानना है कि आने वाले वर्षों में बैंक की प्रॉफिटेबिलिटी और रिटर्न रेशियो पर दबाव देखने को मिल सकता है।

Underweight रेटिंग बरकरार

मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley on Canara Bank) ने कैनरा बैंक पर “Underweight” रेटिंग बनाए रखी है। इसका सीधा मतलब यह है कि ब्रोकरेज को लगता है कि आने वाले समय में यह स्टॉक बाजार या अपने सेक्टर के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन कर सकता है। ब्रोकरेज का मानना है कि हालिया तेजी के बाद शेयर की वैल्यूएशन काफी हद तक मजबूत नतीजों को डिस्काउंट कर चुकी है। ऐसे में आगे की कमाई की रफ्तार उतनी तेज नहीं रह सकती, जितनी निवेशक उम्मीद कर रहे हैं।

मौजूदा भाव से क्यों कम है टारगेट प्राइस?

Morgan Stanley ने शेयर का लक्ष्य 103 रुपये रखा है। जबकि रिजल्ट के बाद स्टॉक 130 रुपये के आसपास ट्रेड करता दिखा। ब्रोकरेज का मानना है कि:

  • बैंक के मार्जिन पर दबाव बढ़ सकता है
  • क्रेडिट कॉस्ट आगे बढ़ सकती है
  • स्लिपेज और ECL प्रावधान भविष्य में असर डाल सकते हैं
  • Return on Assets (ROA) में नरमी आ सकती है

इसी वजह से ब्रोकरेज ने मौजूदा वैल्यूएशन को बहुत आकर्षक नहीं माना।

PAT में बढ़त, लेकिन वजह ऑपरेशनल मजबूती नहीं?

Morgan Stanley की रिपोर्ट के मुताबिक चौथी तिमाही में बैंक का PAT यानी नेट प्रॉफिट उम्मीद से बेहतर रहा। लेकिन यह बढ़त मुख्य रूप से दो वजहों से आई:

  • Provision कम होने से राहत- बैंक ने खराब लोन के खिलाफ कम प्रावधान किया, जिससे मुनाफा बढ़ा।
  • Non-core income में उछाल- ट्रेजरी, रिकवरी या अन्य गैर-ब्याज आय से भी बैंक को फायदा मिला।

ब्रोकरेज का कहना है कि अगर मुनाफा मुख्य बैंकिंग ऑपरेशंस की बजाय एकबारगी या गैर-स्थायी इनकम से बढ़ता है, तो उसकी स्थिरता पर सवाल उठ सकते हैं।

Gross Slippages, ROA और NIM

Morgan Stanley की रिपोर्ट का सबसे अहम पॉइंट यही माना जा रहा है। Gross Slippages बढ़कर 28 अरब रुपये पहुंचे। पिछली तिमाही में यह आंकड़ा करीब 19 अरब रुपये था। यानी एक तिमाही में ही खराब होते लोन में तेज उछाल आया है। रिपोर्ट के अनुसार बैंक का NIM यानी Net Interest Margin बढ़कर 2.54 फीसदी पहुंच गया है। इसमें तिमाही आधार पर 9 बेसिस पॉइंट्स का सुधार आया। ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY27-FY29 के दौरान बैंक का Return on Assets (ROA) करीब 0.8 फीसदी के आसपास रह सकता है। मालूम हो कि ROA यह दिखाता है कि बैंक अपनी कुल संपत्तियों से कितना मुनाफा कमा रहा है।

Elara Capital ने क्या दिया टारगेट?

वहीं दूसरी ओर Elara Capital ने कैनरा बैंक को लेकर अपेक्षाकृत पॉजिटिव रुख अपनाया है। ब्रोकरेज ने स्टॉक की रेटिंग को ‘Reduce’ से बढ़ाकर ‘Accumulate’ कर दिया है और 140 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक चौथी तिमाही में बैंक का PAT अनुमान से बेहतर रहा, जिसकी बड़ी वजह कम प्रोविजनिंग और मजबूत ट्रेजरी इनकम रही। बैंक का NIM तिमाही आधार पर करीब 9 बेसिस पॉइंट बढ़कर 2.54 फीसदी पहुंचा, जो मार्जिन में सुधार का संकेत देता है।

हालांकि ब्रोकरेज ने यह भी माना कि स्लिपेज बढ़कर 27.7 अरब रुपये हो गए हैं, जिसमें MSME सेगमेंट की हिस्सेदारी लगभग आधी रही। इसके अलावा ECL फ्रेमवर्क का संभावित असर करीब 100 अरब रुपये या नेटवर्थ के 8.8 फीसदी तक हो सकता है। Elara का कहना है कि बैंक की कोर ऑपरेटिंग प्रॉफिटेबिलिटी अब भी कई कंपटेटिव बैंकों से कमजोर है, लेकिन हालिया अंडरपरफॉर्मेंस के बाद जोखिम और रिटर्न का संतुलन पहले की तुलना में बेहतर नजर आने लगा है।

MOSL ने दी बाय रेटिंग

हालांकि, दोनों ब्रोकरेज ने इतर, मोतीलाल ओसवाल ने कैनरा बैंक पर बाय रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस को घटा दिया है। MOSL ने अपनी रिपोर्ट में स्टॉक के टारगेट को 175 रुपये से घटाकर 160 रुपये कर दिया है।

बैंक ने किया डिविडेंड का ऐलान

तिमाही नतीजों में बैंक ने अपने शेयरधारकों के लिए 4.20 प्रति शेयर के डिविडेंड की भी सिफारिश की है। स्टॉक के फेस वैल्यू के आधार पर बैंक ने निवेशकों को 210 फीसदी के डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें- Indian Hotels Share Price Target: इंडियन होटल्स बेचें या और खरीदें? एलारा कैपिटल ने बताया कमाई का सही तरीका

शेयर ने कैसा किया प्रदर्शन?

कैनरा बैंक के शेयर सोमवार, 11 मई को 129.43 रुपये पर ट्रेड करते हुए हरे रंग में बंद हुआ। महीने भर के दौरान स्टॉक का भाव 3 फीसदी से ज्यादा टूटा। वहीं, 3 महीने में स्टॉक में 11 फीसदी की गिरावट दिखी। हालांकि, साल भर में स्टॉक का भाव 29 फीसदी तक बढ़ा है। कैनरा बैंक का मार्केट कैप 1,17,329 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। स्टॉक का 52-वीक हाई 162.89 रुपये और लो 99.85 रुपये दर्ज किया गया।

Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *