stock market
Shree Ram Twistex IPO Allotment: 43x सब्सक्राइब हुए आईपीओ का आज होगा अलॉटमेंट आउट, लेटेस्ट GMP के साथ जानिए स्टेटस चेक करने का तरीका

Shree Ram Twistex IPO Allotment: 43x सब्सक्राइब हुए आईपीओ का आज होगा अलॉटमेंट आउट, लेटेस्ट GMP के साथ जानिए स्टेटस चेक करने का तरीका

Last Updated on February 26, 2026 9:18, AM by Pawan

Shree Ram Twistex IPO Allotment: गुजरात की टेक्सटाइल कंपनी Shree Ram Twistex के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए आज बड़ा दिन है। 25 फरवरी को भारी उत्साह के साथ बंद होने के बाद, आज यानी 26 फरवरी को शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल होने वाला है। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला और यह कुल 43.66 गुना सब्सक्राइब हुआ। ग्रे मार्केट में भी इसके भाव बढ़ गए हैं, जो लिस्टिंग पर अच्छे मुनाफे का संकेत दे रहे हैं।

सब्सक्रिप्शन के आंकड़े

कंपनी के ₹110.24 करोड़ के इस इश्यू के लिए बाजार में जबरदस्त होड़ देखने को मिली:

 

रिटेल निवेशक: यह हिस्सा 76.63 गुना भरा गया।

गैर-संस्थागत निवेशक(NII): इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा 220.3 गुना बोलियां मिलीं।

संस्थागत खरीदार(QIB): यह हिस्सा 3.94 गुना सब्सक्राइब हुआ।

कुल मिलाकर इस आईपीओ में जारी 1.06 करोड़ शेयरों के मुकाबले 46.28 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए आवेदन आए हैं।

ऐसे चेक करें अपना अलॉटमेंट स्टेटस

अगर आपने भी इस आईपीओ में बोली लगाई हैं, तो आप रजिस्ट्रार Bigshare Services की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स से अपना स्टेटस देख सकते हैं:

स्टेप 1: सबसे पहले रजिस्ट्रार की आधिकारिक वेबसाइट Bigshare Online पर जाएं।

स्टेप 2: वहां दिए गए तीन सर्वर लिंक में से किसी भी एक (Server 1, 2 या 3) पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब ‘Select Company’ के ड्रॉपडाउन मेनू में जाकर ‘Shree Ram Twistex’ को चुनें।

स्टेप 4: इसके बाद ‘Selection Type’ में जाकर PAN Number, Application Number या Beneficiary ID में से कोई एक विकल्प चुनें।

स्टेप 5: अपना डेटा भरें और नीचे दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें।

स्टेप 6: अंत में ‘Search’ बटन पर क्लिक करें। आपका अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा।

ऐसे ही आप BSE वेबसाइट से अलॉटमेंट पेज पर ‘Equity’ चुनें, फिर ड्रॉपडाउन से ‘Shree Ram Twistex’ सिलेक्ट करें और PAN नंबर दर्ज करके अपना स्टेटस देख सकते हैं।

जिन लोगों को शेयर नहीं मिलेंगे, उनका पैसा 27 फरवरी को वापस आ जाएगा। वहीं जिन्हें शेयर अलॉट होंगे उन निवेशकों के डीमैट खाते में भी शेयर इसी दिन क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयर 2 मार्च को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

क्या है ग्रे मार्केट का हाल?

अनलिस्टेड मार्केट में Shree Ram Twistex के शेयरों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। आईपीओ मार्केट पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ग्रे मार्केट में आज इसका GMP उछलकर ₹13.5 तक पहुंच गया है। इसका मतलब है कि ₹104 वाला शेयर ₹117.5 के करीब लिस्ट हो सकता है, जो लगभग 13% का मुनाफा दर्शाता है। लेटेस्ट GMP के अनुसार इस आईपीओ में बोली लगाने वाले निवेशकों को अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता हैं।

डिस्क्लेमर: दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को  सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Source link