MRPL Q1 Results: घाटे से मुनाफे में आई सरकारी तेल रिफाइनिंग कंपनी- 945 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
सरकारी तेल रिफाइनिंग कंपनी मंगलूर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं। MRPL ने बुधवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी घाटे से मुनाफे में आ गई है। कंपनी ने पिछले साल की पहली तिमाही में 270.6 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले इस बार 945.6 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया।
कंपनी की कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर लगभग 98.2 फीसदी बढ़कर 41,609 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 20,989 करोड़ रुपये थी। वहीं EBITDA साल दर साल 179 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,317 करोड़ रुपये हो गया, जबकि EBITDA मार्जिन 0.9 फीसदी से बढ़कर 3.2 फीसदी पर पहुंच गया।
खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply