Multibagger Stocks: प्रमोटर बदलते ही इन 5 शेयरों ने भरी उड़ान-निवेशकों को 1100% तक का दिया रिटर्न
शेयर बाजार में कई ऐसी कंपनियां हैं, जिनके मालिकाना हक में बदलाव के बाद उनके कारोबार और शेयर प्रदर्शन में बड़ा बदलाव देखने को मिला। नए प्रमोटर्स के आने के बाद इन कंपनियों ने विस्तार, बेहतर मैनेजमेंट और नई रणनीति पर काम किया, जिसका असर निवेशकों के भरोसे और शेयर की कीमतों पर भी दिखा। CG Power, Fortis Healthcare, Bliss GVS Pharma, PSP Projects और Cupid Ltd ऐसी ही कुछ कंपनियां हैं, जिनमें ओनरशिप बदलने के बाद शेयरों ने शानदार रिटर्न दिया है।
CG Power
CG Power ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी का शेयर करीब 45.71 फीसदी चढ़ा है, जबकि पिछले 5 साल में शेयर ने अपने निवेशकों को 1100 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। कंपनी के मालिकाना हक में बड़ा बदलाव नवंबर 2020 में हुआ, जब NCLT की मंजूरी के बाद इनसॉल्वेंसी रेजोल्यूशन प्रोसेस के तहत मुरुगप्पा ग्रुप ने ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया के जरिए कंपनी का अधिग्रहण किया।
Fortis Healthcare
Fortis Healthcare के शेयर ने पिछले 5 साल में करीब 314 फीसदी का रिटर्न दिया है। कंपनी की शुरुआत मालविंदर सिंह और शिविंदर सिंह ने की थी लेकिन वित्तीय गड़बड़ियों और कानूनी विवादों के चलते 2018 में उन्हें कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद नवंबर 2018 में मलेशिया की IHH Healthcare ने करीब 4,000 करोड़ रुपये का निवेश कर 31.1 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी। यह अपनी इकाई ‘नॉर्दर्न टीके वेंचर’के माध्यम से इस अस्पताल नेटवर्क का संचालन करती है।
Bliss GVS Pharma
Bliss GVS Pharma के शेयर में पिछले एक साल में 233.87 फीसदी और इस साल अब तक 217.69 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। कंपनी में मालिकाना हक का बड़ा बदलाव मई 2026 में शुरू हुआ। 24 मई 2026 को गुजरात की स्पेशलिटी केमिकल्स कंपनी अनुपम रसायन ने Bliss GVS Pharma में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस डील के पूरा होने के बाद अनुपम रसायन कंपनी की नई प्रमोटर बनने की ओर बढ़ रही है।
PSP Projects
PSP Projects के शेयर में पिछले एक साल में 30 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। कंपनी के मालिकाना हक में बड़ा बदलाव अगस्त 2025 में पूरा हुआ, जब Adani Infra (India) Ltd ने कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी। इस निवेश के बाद अडानी ग्रुप को PSP Projects में संयुक्त नियंत्रण (Joint Control) मिला और वह कंपनी का जॉइंट प्रमोटर बन गया।
Cupid Ltd
Cupid Ltd के शेयर ने पिछले एक साल में 723 फीसदी और इस साल अब तक 109 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। कंपनी के मालिकाना हक में बड़ा बदलाव अक्टूबर 2023 में हुआ, जब तत्कालीन प्रमोटर ओम गर्ग ने अपनी करीब 41.84 फीसदी हिस्सेदारी Universal-Halwasiya Group के आदित्य कुमार हलवासिया को बेच दी। इस डील के बाद आदित्य कुमार हलवासिया कंपनी के नए प्रमोटर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) बने और कंपनी की कमान उनके हाथों में आ गई।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply