Vedanta Share Price Analysis: खरीद कर पैसा बनेगा या बेचकर; एक्सपर्ट्स ने साफ-साफ बताया
Vedanta Share Price Analysis: अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाली माइनिंग कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta) हाल के दिनों में शेयर बाजार के केंद्र में रही है। कंपनी में चल रहे बड़े कॉर्पोरेट एक्शन और डिमर्जर की प्रक्रिया ने निवेशकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा की है। वहीं इस शेयर में कमाई के लिए शेयर को बेचा जाए या खरीदा, इस बारे में ET Now Swadesh के खास कार्यक्रम में मार्केट एक्सपर्ट अपनी राय खुलकर दी है। आइये इस बारे में जानें।
डिमर्जर के बाद की स्थिति और शेयर की चाल
5 मई 2026 को बाजार विशेषज्ञों के विश्लेषण के अनुसार, वेदांता का शेयर डिमर्जर के बाद 301 रुपये के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। हालांकि स्टॉक में हाल ही में अच्छी तेजी देखी गई है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि चार्ट पर कुछ ओवरबॉट संकेत दिखाई दे रहे हैं। इसका मतलब है कि कम समय में शेयर अपनी वास्तविक कीमत से कुछ ज्यादा ऊपर निकल गया है, जिससे तकनीकी रूप से इसमें हल्की गिरावट या करेक्शन की संभावना बनी रहती है।
एक्सपर्ट एनालिसिस: खरीदारी करें या इंतजार?
ET Now Swadesh के खास कार्यक्रम में मार्केट एक्सपर्ट ने बताया कि अनुसार, वेदांता के शेयर में मौजूदा स्तरों पर नई खरीदारी करने में जोखिम और रिवॉर्ड का अनुपात (risk-reward ratio) बहुत अनुकूल नहीं है।
नई खरीदारी के लिए सलाह: निवेशकों को सलाह दी गई है कि वे मौजूदा भाव पर जल्दबाजी में खरीदारी न करें। नई एंट्री के लिए 270 रूपये से 280 रुपये के स्तर का इंतजार करना समझदारी होगी। यदि शेयर में गिरावट आती है और यह इन स्तरों पर मिलता है, तो वह खरीदारी का एक बेहतर मौका हो सकता है।
मौजूदा निवेशकों के लिए रणनीति: जो निवेशक पहले से इस शेयर को पोर्टफोलियो में रखे हुए हैं, उन्हें घबराने या पैनिक करने की जरूरत नहीं है। वे 265 रुपये का स्टॉप लॉस लगाकर अपनी पोजीशन को होल्ड कर सकते हैं।
वेदांता शेयर प्राइस मूवमेंट
वेदांता का शेयर बीएसई पर दोपहर में करीब 2 बजे तेजी के साथ 301.70 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रहा। वहीं एक साल के दौरान कंपनी के शेयर का जहां न्यूनतम का स्तर 143.59 रुपये का रहा, वहीं अधिकतम का स्तर 306 रुपये का रहा। इस रेट पर कंपनी मार्केट कैप 1,18,015.51 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें: Vedanta Stock: डीमर्जर के बाद 7% तक चढ़ा शेयर, 292 रुपये का ब्रेकआउट पार; एक्सपर्ट ने बताए अहम लेवल
वेदांता शेयर रिटर्न
वेदांता के शेयर ने एक साल के दौरान 99.70 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं यह रिटर्न 3 साल के दौरान 204.71 प्रतिशत रहा है। इसके अलावा कंपनी का 5 साल का रिटर्न 215.99 प्रतिशत रहा है।
वेदांता डिविडेंड हिस्ट्री
वेदांता लगातार अच्छा डिविडेंड दे रही है। कंपनी ने 27 मार्च 2026 को 11 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। वहीं 26 अगस्त 2025 को भी 16 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। इसके पहले 24 जून 2025 को 7 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था।
Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply