ब्रॉन्ड मोदी का दबदबा कायम, स्टॉक मार्केट के लिए क्या हैं मायने, चुनावी नतीजों के बाद किन शेयरों पर रखें नजर
West Bengal Tamil Nadu Election Impact on Share Market: 4 मई को पांच राज्यों के चुनावों के नतीजों आए, जिसमें पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के चुनावों ने परिवर्तन की एक नई आंधी आई। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पहली बार एक मजबूत बहुमत के साथ पश्चिम बंगाल में अपनी सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। BJP ने 293 सीटों पर हुए चुनाव में 206 सीटों पर जीत हासिल की और ममता बनर्जी की TMC सिर्फ 81 सीटों पर सिमट कर रह गई।
वहीं, दो साल पहले बनी एक्टर विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) ने भी विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया है। विजय की पार्टी TVK 108 सीटों पर चुनाव जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के चुनाव नतीजों ने बाजार को एक अहम संकेत दिया है कि अब फोकस स्पष्ट रूप से पॉलिसी कंटिन्युटी, कैपेक्स और डेवलपमेंट-ड्रिवन ग्रोथ पर शिफ्ट हो रहा है। पश्चिम बंगाल में सत्ता समीकरण में बड़ा बदलाव और तमिलनाडु में नई राजनीतिक ताकत का उभरना निवेशकों के लिए एक संभावित ‘री-रेटिंग ट्रिगर’ बन सकता है। बाजार आमतौर पर ऐसे बदलावों को पॉजिटिव मानता है, खासकर तब जब इससे निवेश और इंडस्ट्रियल एक्टिविटी बढ़ने की उम्मीद हो। ऐसे में मोतीलाल ओसवाल ने बताया कि इन चुनावों से देश की इकोनॉमी और शेयर मार्केट पर क्या असर होने वाला है।
इंफ्रा और कैपिटल गुड्स
पश्चिम बंगाल लंबे समय से इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट के मामले में पीछे रहा है, लेकिन नई सरकार के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस बढ़ने की उम्मीद है। रोड, पोर्ट, लॉजिस्टिक्स और अर्बन इंफ्रा प्रोजेक्ट्स में तेजी आने पर कैपिटल गुड्स कंपनियों के ऑर्डर बुक मजबूत हो सकते हैं। इस थीम पर Larsen & Toubro, NBCC और KNR Constructions जैसे स्टॉक्स फोकस में रह सकते हैं।
बैंकिंग और फाइनेंशियल्स
इंफ्रा और MSME एक्टिविटी बढ़ने का सीधा असर क्रेडिट डिमांड पर पड़ता है। ऐसे में बैंकिंग और NBFC सेक्टर में ग्रोथ पिकअप देखने को मिल सकता है। खासतौर पर State Bank of India और ICICI Bank जैसे बड़े बैंक, साथ ही रीजनल प्लेयर्स, इस ट्रेंड से फायदा उठा सकते हैं। बेहतर क्रेडिट ऑफटेक और एसेट क्वालिटी में सुधार सेक्टर की वैल्यूएशन को सपोर्ट कर सकता है।
ये भी पढ़ें: BHEL Share: तिमाही नतीजों के बाद 52 वीक हाई पर पहुंचा PSU Stock, ब्रोकरेज ने कहा- अभी भी है 20% मुनाफे का मौका
मेटल्स और सीमेंट
कैपिटल एक्सपेंडिचर साइकिल में तेजी का सबसे ज्यादा फायदा मेटल और सीमेंट कंपनियों को मिलता है। अगर नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा और एक्सीक्यूशन तेज होता है, तो स्टील और सीमेंट की डिमांड बढ़ेगी। इस थीम पर Tata Steel, JSW Steel और UltraTech Cement जैसे स्टॉक्स पर नजर रखना जरूरी होगा।
तमिलनाडु फैक्टर – मैन्युफैक्चरिंग और आईटी को सपोर्ट
तमिलनाडु पहले से ही ऑटो, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी का बड़ा हब है। नई राजनीतिक स्थिति अगर इंडस्ट्रियल पॉलिसी को और प्रोत्साहन देती है, तो मैन्युफैक्चरिंग निवेश में तेजी आ सकती है। इससे सप्लाई चेन, इलेक्ट्रॉनिक्स और निर्यात-आधारित कंपनियों को फायदा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: L&T Q4 Results Preview: रेवेन्यू में जबरदस्त उछाल के बीच मुनाफे पर पड़ सकता है दबाव! जानें कैसे होंगे तिमाही नतीजे
इन चुनाव नतीजों का व्यापक संदेश यह है कि निवेशक अब ‘परफॉर्मेंस-ड्रिवन पॉलिटिक्स’ को प्राइस कर रहे हैं। इससे लॉन्ग टर्म में कैपेक्स साइकिल मजबूत होने और कॉरपोरेट अर्निंग्स में सुधार की उम्मीद है। हालांकि, शॉर्ट टर्म में वेस्ट एशिया तनाव, क्रूड प्राइस और ग्लोबल संकेत बाजार की दिशा तय करेंगे। ऐसे में सेक्टरल रोटेशन और सिलेक्टिव स्टॉक पिकिंग अहम बनी रहेगी।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply