stock-markett.online
HDFC Bank का शेयर 52 हफ्ते के लो से 2% उछला, RBI ने LIC को दी हिस्सेदारी बढ़ाने की अनुमति
HDFC Bank का शेयर 52 हफ्ते के लो से 2% उछला, RBI ने LIC को दी हिस्सेदारी बढ़ाने की अनुमति

HDFC Bank का शेयर 52 हफ्ते के लो से 2% उछला, RBI ने LIC को दी हिस्सेदारी बढ़ाने की अनुमति

एचडीएफसी बैंक का शेयर आज शुरुआती कारोबार में करीब एक फीसदी उछल गया जबकि पिछले सत्र में यह 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया था। बुधवार को बैंक का शेयर बीएसई पर कारोबार को दौरान ₹715.10 तक गिर गया था। अंत में यह 720.15 रुपये पर बंद हुआ। आज यह 725 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 728.10 रुपये तक उछला जो इसके 52 हफ्ते के लो से करीब 2 फीसदी अधिक है। इस तेजी की वजह यह है कि आरबीआई ने LIC को एचडीएफसी बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 9.99% तक करने की मंजूरी दे दी है।

एचडीएफसी बैंक की रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार आरबीआई ने बैंक की पेड-अप शेयर कैपिटल या वोटिंग राइट्स का 9.99 प्रतिशत तक हिस्सा खरीदने के लिए LIC की अर्जी को मंजूरी दे दी है। 14 अगस्त तक LIC के पास एचडीएफसी बैंक की कुल शेयर कैपिटल का 4.11 प्रतिशत हिस्सा था।

एलआईसी का शेयर

LIC देश के के सबसे बड़े इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स में से एक है, जबकि एचडीएफसी बैंक देश के प्रमुख प्राइवेट सेक्टर लेंडर्स में शामिल है। बैंक में ज्यादा हिस्सेदारी होने से फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में एलआईसी का इन्वेस्टमेंट एक्सपोजर और मजबूत होगा। हालांकि, RBI की मंजूरी का मतलब यह नहीं है कि LIC तुरंत अपनी हिस्सेदारी 9.99 प्रतिशत तक बढ़ा लेगी।

इस बीच एलआईसी के शेयरों में दो फीसदी से ज्यादा तेजी आई है। पिछले सत्र में कंपनी का शेयर 413 रुपये पर बंद हुआ था जबकि आज 415.55 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 422.90 रुपये तक पहुंचा। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 468.30 रुपये और न्यूनतम स्तर 361 रुपये है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *