Sensex-Nifty Closes Green: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों पर आज घरेलू स्टॉक मार्केट में शानदार रौनक रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खाड़ी में कमर्शियल जहाजों को सुरक्षा देने वाले नौसैनिक अभियान ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को अस्थायी रूप से रोकने का ऐलान किया तो ईरान से सुलह की उम्मीदें बढ़ीं। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत आगे बढ़ रही है। इसके चलते आज घरेलू मार्केट में चौतरफा रौनक रही। सेंसेक्स और निफ्टी 50 में 1-1% से अधिक की बढ़त रही तो निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में भी करीब 2% की तेजी आई।
सेक्टरवाइज बात करें तो एफएमसीजी को छोड़ हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स ग्रीन जोन में बंद हुआ है। पीएसयू बैंक का निफ्टी इंडेक्स में करीब 3% की तेजी आई तो ऑटो, फार्मा, प्राइवेट बैंक और रियल्टी के निफ्टी इंडेक्स में भी 2-2% से अधिक उछाल रहा। मार्केट की इस रौनक में आज ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹6 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत में ₹6 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है।
घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 940.73 प्वाइंट्स यानी 1.22% की बढ़त के साथ 77,958.52 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 298.15 प्वाइंट्स यानी 1.24% की उछाल के साथ 24,330.95 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स 1,004.99 प्वाइंट्स उछलकर 78,022.78 और निफ्टी 323.70 प्वाइंट्स उछलकर 24,356.50 तक पहुंच गया था।
निवेशकों की दौलत में ₹6.51 लाख करोड़ का उछाल
एक कारोबारी दिन पहले यानी 5 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,66,50,538.883 करोड़ था। आज यानी 6 मई 2026 को यह ₹4,73,02,463.88 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹6,51,924.997 करोड़ बढ़ गई है।
Sensex के 21 शेयर ग्रीन जोन में
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 21 ग्रीन जोन में आज बंद हुए हैं। आज सबसे अधिक तेजी इंडिगो, ट्रेंट और एसबीआई में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

Leave a Reply