Mini Cooper S GP Inspired Edition: भारत में स्पीड और रेसिंग पसंद करने वाले लोगों के लिए Mini एक नया GP Inspired Edition लेकर आ रही है। Mini Cooper S GP Inspired Edition नाम की यह कार लिमिटेड एडिशन होगी और भारतीय बाजार के लिए इसकी केवल 30 यूनिट्स का ही प्रोडक्शन किया जाएगा। स्पोर्टी और रेसिंग से प्रेरित Cooper S GP Inspired Edition की बुकिंग 1.5 लाख रुपये की टोकन राशि के साथ शुरू हो चुकी है, जबकि डिलीवरी मई 2026 से शुरू होने वाली है। यह नई Mini कार BMW की मोटरस्पोर्ट विरासत और ट्रैक-फोकस्ड John Cooper Works GP से प्रेरित है। यह Mini Cooper S JCW Pack पर आधारित है और इसमें बाहर और अंदर कई खास डिजाइन बदलाव किए गए हैं।
हालांकि, इसकी असली परफॉर्मेंस पहले जैसी ही रखी गई है, यानी इसकी पावर और ड्राइविंग अनुभव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
अगर आप उन चुनिंदा लोगों में से हैं जो इस खास Mini Cooper S GP Inspired Edition को अपने गैराज में रखना चाहते हैं, तो नीचे इसके लॉन्च, कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी दी गई है।
भारत में Mini Cooper S GP Inspired Edition की कीमत
हालांकि, लॉन्च डेट अभी तय नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि Mini जल्द ही भारत में Limited Edition S GP Inspired Edition लॉन्च करेगी। यह मॉडल Mini Cooper S JSW पैक से महंगा होने की उम्मीद है, जिसकी मौजूदा कीमत 55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। डिलीवरी अगले महीने यानी मई 2026 से शुरू हो सकती है, जबकि 1.5 लाख रुपये की टोकन राशि देकर प्री-बुकिंग की जा सकती है।
Mini Cooper S GP Inspired Edition का एक्सटीरियर
Cooper S GP Inspired Edition का लुक पूरी तरह रेसट्रैक से प्रेरित है, जो इसे Cooper S JCW Pack से अलग और ज्यादा स्पोर्टी बनाता है। इसमें आकर्षक Legend Grey रंग दिया गया है, जो इसे खास लुक देता है। इसके साथ Chilli Red रूफ और मिरर कैप्स का कॉम्बिनेशन मिलता है, जो आमतौर पर ब्रांड की हाई-परफॉर्मेंस कारों में देखने को मिलता है। कार के साइड डोर, एयर इंटेक हिस्से और C-पिलर्स पर “GP Inspired” डेकल्स दिए गए हैं। हालांकि, इसका बेस डिजाइन Cooper S JCW Pack जैसा ही है, लेकिन GP Inspired Edition को खास बनाने के लिए इसमें रेड हाइलाइट्स भी दिए गए हैं, जो बंपर, डोर सिल्स और व्हील सेंटर कैप्स पर नजर आते हैं।
Mini Cooper S GP Inspired Edition का इंटीरियर
Mini ने अभी तक केबिन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि यह स्पेशल एडिशन JCW पैक की स्पोर्टी थीम को आगे बढ़ाएगा। इसका मतलब हो सकता है कि इंटीरियर में मुख्य रूप से काला रंग होगा, जिसमें लाल रंग के हाइलाइट्स होंगे, जैसे कि कंट्रास्ट स्टिचिंग, स्पोर्टी स्टीयरिंग व्हील और सीटें। संभावित प्रमुख फीचर्स में हेड-अप डिस्प्ले, मल्टीपल ड्राइव मोड्स, वायरलेस वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, और Harman Kardon ऑडियो सिस्टम शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: TVS iQube S में बड़ा अपडेट, अब 175 Km रेंज वाला नया 4.7 kWh वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत

Leave a Reply