stock-markett.online
JAC 12th Result 2026 OUT: 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म, जेएसी ने आधिकारिक वेबसाइट पर तीनों स्ट्रीम के नतीजे किए जारी

JAC 12th Result 2026 OUT: लंबे समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे झारखंड बोर्ड के 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए आज राहत भरा दिन रहा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने शैक्षिक सत्र 2025-26 में 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया है। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स, तीनों स्ट्रीम के छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। जेएसी ने स्ट्रीम के हिसाब से रिजल्ट जारी किया है और छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड के रिजल्ट पोर्टल, jacresults.com पर उपलब्ध हैं। जेएसी 12वीं कक्षा की परीक्षा 3 फरवरी से 23 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी।

बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने के साथ ही छात्रों की अस्थायी मार्कशीट भी जारी की है और डाउनलोड करने के लिए एक डायरेक्ट लिंक एक्टिवेट किया है। इससे छात्रों को अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। होमपेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके छात्र तुरंत अपना रिजल्ट देख सकेंगे। अधिकारियों ने छात्रों को सलाह दी है कि वे कॉलेज प्रवेश के दौरान तुरंत इस्तेमाल के लिए ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।

लड़कियां का वर्चस्व फिर कायम

लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा। छात्राओं का पास 78.35% रहा, जबकि छात्रों का परिणाम 69.06% दर्ज किया परिणाम के अनुसार 1 लाख 7 हजार 694 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी हासिल की, जबकि 91 हजार 317 छात्र-छात्राएं द्वितीय श्रेणी में सफल हुए। वहीं, 3 हजार 947 परीक्षार्थियों को तृतीय श्रेणी प्राप्त हुई। स्ट्रीमवार परिणाम में आर्ट्स स्ट्रीम का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। आर्ट्स में पास प्रतिशत 96.14 प्रतिशत दर्ज किया गया. कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम 93.93 प्रतिशत और साइंस स्ट्रीम का परिणाम 82.92 प्रतिशत रहा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कहा कि परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker पोर्टल के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।

इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 टॉपर्स लिस्ट

कला (Arts)

छोटी कुमारी — 478 अंक

अंकित कुमार — 474 अंक

अंशु कुमारी — 473 अंक

वाणिज्य (Commerce)

स्वेता प्रसाद — 478 अंक

कृष कुमार बरनवाल — 472 अंक

प्रियंशी खेतरी — 471 अंक

विज्ञान (Science)

रशिदा नाज — 489 अंक

मो. फैजान आलम — 483 अंक

आकांक्षा कुमारी — 481 अंक

सना आफरीन — 481 अंक

जेएसी 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

छात्र और अभिभावक स्कोरकार्ड देखने और डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
  • होमपेज पर, डेडिकेटेड ‘Result’ टैब ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  • आपका स्ट्रीम-वाइज रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • आगे के लिए मार्कशीट का प्रिंटआउट ले लें।

ऑनलाइन मार्कशीट अस्थायी व्यवस्था है। जेएसी सभी छात्रों की मार्कशीट उनके संबंधित स्कूलों में वितरित करेगा, जहां से छात्र मार्कशीट की मूल ओरिजिनल हार्ड कॉपी अपने-अपने स्कूलों से ले सकेंगे।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *