ICICI Bank Q4 Results preview: शनिवार को बैंक तिमाही नतीजे, क्या हैं मुनाफे और NII के अनुमान
Last Updated on April 17, 2026 23:00, PM by Pawan
देश का प्राइवेट सेक्टर का दूसरा बड़ा बैंक ICICI Bank शनिवार को अपने तिमाही नतीजों का एलान करेगा। ET now के अनुसार बैंक की नेट इंटरेस्ट मार्जिन में 5 बेसिस प्वाइंट्स की गिरावट हो सकती है। लोन ग्रोथ तिमाही आधार पर 4 फीसदी तक रहने की उम्मीद है, जबकि डिपॉजिट ग्रोथ लगभग 3 फीसदी तक रहने का अनुमान है। प्रोविजनिंग में तिमाही पिछली तिमाही के हाई बेस के के कारण गिरावट का अनुमान है। बैंक के मुनाफे की बात करें तो इसके 12,677 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान है, जो पिछले साल इस तिमाही में 12,630 करोड़ रुपये के मुनाफे से 1 फीसदी से भी कम की बढ़ोतरी है।
ICICI Bank के नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) की बात करें तो इसमे साल दर साल 7 फीसदी के करीब तेजी देखने को मिल सकती है। NII के 22712 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान है। पिछले साल इस तिमाही में बैंक ने 21193 करोड़ रुपये की नेट इंटरेस्ट इनकम दर्ज की थी। पोल के अनुसार तिमाही के दौरान प्रोविजंस 1,454 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान है, जो एक साल पहले इस तिमाही में 891 करोड़ रुपये से 63.24 फीसदी की बढ़ोतरी दिखाती है।
एसेट क्वालिटी में सुधार के संकेत
मार्च 2027 में समाप्त तिमाही में बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिल सकता है। बैंक का ग्रॉस NPA 1.48 फीसदी पर रह सकता है, जो दिसंबर 2026 में समाप्त तिमाही में 1.53 फीसदी पर थी। जबकि नेट इंटरेस्ट मार्जिन तिमाही दर तिमाही 4.30 फीसदी से गिरकर 4.25 फीसदी पर रह सकते हैं।
शेयर का प्रदर्शन
कंपनी का शेयर शुक्रवार को 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 1,352.80 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 3.83 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। बैंक के शेयर पिछले 5 साल में अपने निवेशकों को 138.61 फीसदी की रिटर्न दिया है।
(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। स्टॉक market news अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)
