stock-markett.online
Market outlook : मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 7 मई को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market outlook : 6 मई को भारतीय इक्विटी इंडेक्स मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी 24,300 के ऊपर जाने में कामयाब रहा है। यह बढ़त पावर और FMCG सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टरों में हुई खरीदारी की वजह से देखने को मिली है। कारोबारी सेंसेक्स 940.73 अंक या 1.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,958.52 पर और निफ्टी 298.15 अंक या 1.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,330.95 पर बंद हुआ। लगभग 2755 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई,1287 शेयरों में गिरावट आई और 161 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में लगभग 2 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली।

निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में इंटरग्लोब एविएशन,ट्रेंट,टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स,श्रीराम फाइनेंस और एशियन पेंट्स शामिल थे। जबकि सबसे ज्यादा गिरावट ONGC,L&T,रिलायंस इंडस्ट्रीज,पावर ग्रिड कॉर्प और NTPC में देखने को मिली।

पावर,FMCG और एनर्जी सेक्टर को छोड़कर,बाकी सभी सेक्टरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। जिनमें ऑटो,मीडिया,प्राइवेट बैंक,PSU बैंक,रियल्टी,मेटल और फार्मा सेक्टर में 1-2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

बोनान्जा में रिसर्च एनालिस्ट अभिनव तिवारी का कहना है कि आज भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। Nifty और Sensex 298 और 941 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक संकेतों के अनुकूल रहने से बाजार का माहौल बेहतर हुआ। सबसे बड़ी राहत कच्चे तेल की कीमतों में आई,जो हाल ही में 108-115 USD का स्तर पार करने के बाद अब घटकर 100 USD के निचले स्तर पर आ गई हैं।

इसके साथ ही सरकार ने ECLGS 5.0 को मंज़ूरी दे दी है। इससे लगभग 2.55 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त क्रेडिट फ्लो संभव हो पाएगा। इस योजना में MSMEs और एयरलाइंस के लिए सहायता शामिल है। इससे एविएशन और NBFCs जैसे ज्यादा कर्ज लेने वाले सेक्टरों की चिंताओं को कम करने में मदद मिलेगी। अब तक Q4 FY26 के नतीजे ठीक रहे हैं। कई कंपनियों ने उम्मीद से थोड़े बेहतर नतीजे पेश किए हैं। खासकर बैंकिंग,कंज्यूमर,हेल्थकेयर और मेटल्स सेक्टर के नतीजे बेहतर रहे हैं।

आज एयरलाइन शेयरों में तेज़ी आई। नई ECLGS 5.0 योजना में रीपेमेंट के लिए ज़्यादा समय और मोरेटोरियम की सुविधा दी गई है,जिससे कैश फ़्लो को लेकर इनकी चिंता कम हो गई है।

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

अभिनव तिवारी का कहना है कि आगे बाजार के स्टॉक-स्पेसिफिक रहने की संभावना है। कच्चे तेल की कीमतों और करेंसी में स्थिरता अहम फैक्टर होगी। बाजार का ब्रॉडर ट्रेंड बेहतर हो रहा है। ऐसे में हमें उन कंपनियों को प्राथमिकता देनी चाहिए जिनकी बैलेंस शीट मज़बूत है,अर्निंग में निरंतरता है और गवर्नेंस साफ-सुथरी है।

एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि आगे नफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 24450-24500 के जोन में दिख रहा है। इस जोन के ऊपर कोई भी टिकाऊ चाल निफ्टी को 24650 की ओर और उसके बाद नियर टर्म में 24800 की ओर अपना पुलबैक बढ़ाने में मदद कर सकती है। दूसरी ओर इसके के लिए तत्काल सपोर्ट 24220-24200 के जोन में है।

सेंट्रम फिनवर्स में टेक्निकल और डेरिवेटिव रिसर्च के हेड नीलेश जैन ने कहा कि आज बाजार में ज़ोरदार रिकवरी देखने को मिली और निफ्टी 24300 के तुरंत बाद आने वाले रेजिस्टेंस लेवल से ऊपर बंद हुआ। इंडेक्स ने 24000 के आस-पास एक मज़बूत सपोर्ट जोन बना लिया है जो 21-DMA और 50-DMA दोनों के साथ मेल खाता है।

इसके अलावा,Nifty ने डेली चार्ट पर एक सिमेट्रिकल ट्रायंगल पैटर्न को तोड़ दिया है,जो शॉर्ट-टर्म स्ट्रक्चर में एक पॉज़िटिव बदलाव का संकेत है। अब इसमें 24,500 के लेवल तक ऊपर जाने की संभावना है।

वोलैटिलिटी की बात करें तो India VIX में 7 फीसदी की तेज गिरावट आई और यह 17 के निशान से नीचे गिरकर एक महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। वोलैटिलिटी में लगातार आ रही नरमी से मौजूदा तेजी के रुझान को और ज्यादा सपोर्ट मिलने की संभावना है।

बैंक निफ्टी व्यू

एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह ने कहा निफ्टी ने एक बड़ी बुलिश कैंडल बनाई,जिसमें नीचे की तरफ एक लंबी विक (wick) थी। यह दिखाता है कि निचले स्तरों पर खरीदारी आ रही है। पिछले तीन सत्रों से यह इंडेक्स 55,602–54,222 की रेंज में कंसोलिडेट हो रहा था और अब इसने इस जोन के ऊपर एक निर्णायक ब्रेकआउट दिया है। खास बात यह है कि 27 अप्रैल के बाद पहली बार यह अपने 20-डे EMA के ऊपर बंद हुआ है। जिसे मज़बूत वॉल्यूम का भी साथ मिला है। इससे यह संकेत मिलता है कि इसके मोमेंटम में सुधार हो रहा है।

आगे बैंक निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 56300-56400 जोन में दिख रहा है। इस जोन के ऊपर कोई भी टिकाऊ चाल इंडेक्स को 56700 की ओर और उसके बाद शॉर्ट टर्म में 57000 की ओर अपना पुलबैक बढ़ाने में मदद कर सकती है। दूसरी ओर इसके लिए तत्काल सपोर्ट 55600-55500 जोन में है।

LKP सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा का कहना है कि बैंक निफ्टी ने अपने स्विंग हाई के ऊपर एक मज़बूत क्लोजिंग दी है, जिससे डेली चार्ट पर नीचे की ओर कंसोलिडेशन से ब्रेकआउट की पुष्टि होती है। यह अब अपने 20-डे मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है और 50-डे SMA के करीब पहुंच रहा है,जो ट्रेंड में बढ़ती मजबूती का संकेत है। RSI में भी एक बुलिश क्रॉसओवर देखने को मिला है,जो पॉजिटिव मोमेंटम को सपोर्ट करता है।

कुल मिलाकर इसका आउटलुक अच्छा बना हुआ है,जिसमें इसके 57,200 की ओर ऊपर जाने की संभावना है। नीचे की ओर सपोर्ट 55,200 पर ऊपर शिफ्ट हो गया है,जबकि रेजिस्टेंस 56,500–57,000 के जोन में है।

 

SRF Share Price : अच्छे नतीजों के दम पर शेयर को लगे पंख, जानिए स्टॉक पर क्या है जेफरीज की राय

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *