CSK vs MI IPL 2026 Match Live Score: मुंबई के सामने होगी चेन्नई की चुनौती, जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11
Last Updated on May 2, 2026 17:57, PM by Pawan
CSK vs MI IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में शनिवार 2 मई को दो पुराने राइवल मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला शाम 7.30 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2026 में दोनों टीमों का ये दूसरा मुकाबला है। इससे पहले दोनों टीमें 23 अप्रैल को वानखेड़े में एक-दूसरे से भिड़ी थीं। इस मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई को हराया था। वहीं मुंबई इस हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी।
इस मैच में फैंस की नजरें रोहित शर्मा और एमएस धोनी की वापसी पर होंगी। दोनों ही खिलाड़ी चोट की वजह से प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं। इस मैच में रोहित और धोनी की वापसी हो सकती है। फैंस बेसब्री से इनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
आईपीएल 2026 में मुंबई और चेन्नई का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला हारकर यहां आई हैं। चेन्नई और मुंबई के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद होगी। मुंबई इंडियंस की कमाल हार्दिक पांड्या के हाथों में हैं तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं। वहीं अंक तालिका में मुंबई 9वें और चेन्नई की टीम 7वें स्थान पर है।
