stock market
Stocks News: पिछले एक महीने में 24% से अधिक तेजी वाले शेयर पर ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस-Buy रेटिंग

Stocks News: पिछले एक महीने में 24% से अधिक तेजी वाले शेयर पर ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस-Buy रेटिंग

Last Updated on May 2, 2026 20:04, PM by Pawan

Triveni Turbine पर Motilal Oswal Financial Services ने Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस बढ़ाकर 660 रुपये कर दिया है, जो पहले 615 रुपये था। गुरुवार को कंपनी का शेयर 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 573.80 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 13 फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर में 24.56 फीसदी की तेजी रही है।

ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी के एक्सपोर्ट बिजनेस में अब गिरावट का दौर खत्म होता दिख रहा है और आगे इसमें रिकवरी की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी को घरेलू बाजार से स्टील, सीमेंट, प्रोसेस इंडस्ट्री और थर्मल पावर सेक्टर से लगातार मजबूत ऑर्डर मिल रहे हैं। वहीं मार्च तिमाही में इंटरनेशनल ऑर्डरिंग में भी सुधार देखने को मिला है।

एक्सपोर्ट ऑर्डर्स तेजी की उम्मीद

ब्रोकरेज का मानना है कि वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के बाद एक्सपोर्ट ऑर्डर्स, खासकर रिफर्बिशमेंट से जुड़े ऑर्डर्स, तेजी से फाइनल हो सकते हैं। वित्त वर्ष 2025-28 के दौरान घरेलू ऑर्डर इनफ्लो में 13 फीसदी CAGR की ग्रोथ का अनुमान है। वहीं एक्सपोर्ट ऑर्डर इनफ्लो में 7 फीसदी CAGR की बढ़त की उम्मीद जताई गई है। कंपनी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) के जरिए कर रही है, जिससे नए प्रोडक्ट्स और इनोवेशन पर फोकस बढ़ रहा है।

ब्रोकरेज का कहना है कि वित्त वर्ष 2025-28 के दौरान कंपनी के रेवेन्यू, EBITDA और मुनाफे में 12 फीसदी CAGR की स्थिर ग्रोथ रहने की संभावना है। वहीं ऑपरेटिंग और फ्री कैश फ्लो में 45 फीसदी और 51 फीसदी CAGR की मजबूत बढ़त का अनुमान है। हालांकि रिपोर्ट में कुछ जोखिमों का भी जिक्र किया गया है, जिसमें कैपेक्स में सुस्ती, बढ़ती प्रतिस्पर्धा, टेक्नोलॉजी बदलाव, नए प्रोडक्ट लॉन्च में देरी और जियोपॉलिटिकल अनिश्चितताएं शामिल हैं।

(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। स्टॉक market news अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)