Stocks to Watch: Yes Bank, Infosys, RailTel और Netweb समेत 24 स्टॉक्स; आज 26 अक्टूबर को फोकस में
Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों में दबावों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले 23 अक्टूबर को सेंसेक्स (Sensex) 125.56 प्वाइंट्स यानी 0.17% की गिरावट के साथ 73,123.83 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 87.65 प्वाइंट्स यानी 0.39% की फिसलन के साथ 22,600.00 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस
Infosys Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर इंफोसिस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 6.2% बढ़कर ₹7,823 करोड़ और रेवेन्यू 10.7% चढ़कर ₹49,244 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी ईबीआईटी 10.4% बढ़कर ₹10,330 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन ऑपरेटिंग मार्जिन 21% पर बना रहा। कंपनी का डॉलर रेवेन्यू भी 1.3% बढ़कर $5,14.5 करोड़ हो गया। वित्त वर्ष 2027 के लिए कंपनी ने कॉन्स्टैंट करेंसी में 1-2% के रेवेन्यू ग्रोथ और 20-22% के ऑपरेटिंग मार्जिन का अनुमान जाहिर किया है।
Kotak Mahindra Bank Q2 (Standalone YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 29.5% बढ़कर ₹4,212 करोड़ और NII (नेट इंटेरेस्ट इनकम) 15.7% उछलकर ₹8,459 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 21.1% बढ़कर ₹6,382.2 करोड़ हो गया तो प्रोविजंस एंड कंटिजेंसीज 15.2% गिरकर ₹803.6 करोड़ पर आ गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 1.18% से गिरकर 1.04% और नेट एनपीए 0.27% से 0.24% पर आ गया।
Dr Reddy’s Laboratories Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर डॉ रेड्डीज का प्रॉफिट 36% गिरकर ₹913.4 करोड़ और रेवेन्यू 1.5% फिसलकर ₹8,670.8 करोड़ पर आ गया।
IndusInd Bank Q2 (Standalone YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर इंडसइंड बैंक ₹444.8 करोड़ के घाटे से ₹1,176.1 करोड़ के स्टैंडएलोन प्रॉफिट में पहुंच गई तो साथ ही NII (नेट इंटेरेस्ट इनकम) भी 3.6% उछलकर ₹4,569.5 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 37% बढ़कर ₹2,778 करोड़ हो गया तो प्रोविजंस एंड कंटिजेंसीज 53.6% गिरकर ₹1,216.2 करोड़ पर आ गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 3.25% से गिरकर 2.73% और नेट एनपीए 0.95% से 0.83% पर आ गया।
SBI Funds Management Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एसबीआई फंड्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 6% गिरकर ₹701.2 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 8.9% चढ़कर ₹1,192.7 करोड़ पर पहुंच गया।
Bank of India Q2 (Standalone YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर बैंक ऑफ इंडिया का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 25.4% बढ़कर ₹3,202.4 करोड़ और NII (नेट इंटेरेस्ट इनकम) 18.5% उछलकर ₹7,007.2 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 33.2% बढ़कर ₹5,089 करोड़ हो गया तो प्रोविजंस एंड कंटिजेंसीज भी 80.7% उछलकर ₹797.4 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 1.81% से गिरकर 1.6% और नेट एनपीए 0.51% से 0.42% पर आ गया।
Torrent Pharmaceuticals Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर रेलटेल का प्रॉफिट 9.6% गिरकर ₹534 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 50.8% चढ़कर ₹4,979 करोड़ पर पहुंच गया।
Coforge Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर कोफोर्ज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 56.5% बढ़कर ₹588.1 करोड़ और रेवेन्यू 53.6% चढ़कर ₹6,170.8 करोड़ पर पहुंच गया।
Tata Motors CV Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर टाटा मोटर्स सीवी ₹867 करोड़ के घाटे से ₹1,257 करोड़ के मुनाफे में आ गई तो इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 36.3% चढ़कर ₹25,338 करोड़ पर पहुंच गया।
Bharat Coking Coal Q2 (YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर भारत कोकिंग कोल ₹53 करोड़ के घाटे से ₹123.74 करोड़ के मुनाफे में आ गई तो इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 39% चढ़कर ₹4,412.6 करोड़ पर पहुंच गया।
RailTel Corporation of India Q2 (YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर रेलटेल का प्रॉफिट 9.9% गिरकर ₹68.6 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 20.5% चढ़कर ₹1,146.1 करोड़ पर पहुंच गया।
DCB Bank Q2 (YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर डीसीबी बैंक का प्रॉफिट 28.3% बढ़कर ₹236 करोड़ और NII (नेट इंटेरेस्ट इनकम) 17.3% उछलकर ₹699 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 26% बढ़कर ₹383 करोड़ हो गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 2.43% से गिरकर 2.29% और नेट एनपीए 0.73% से 0.84% पर आ गया।
Netweb Technologies India Q2 (YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर नेटवेब टेक्नोलॉजीज का प्रॉफिट 334.8% बढ़कर ₹136.7 करोड़ और रेवेन्यू 335.7% चढ़कर ₹1,323.3 करोड़ पर पहुंच गया।
Apollo Micro Systems Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 55.7% बढ़कर ₹48.4 करोड़ और रेवेन्यू 72.3% चढ़कर ₹388.1 करोड़ पर पहुंच गया।
IDFC First Bank
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शुद्ध मुनाफा 196.51% उछलकर ₹1,044.6 करोड़ पर पहुंच गया। यह लगातार दूसरा महीना रहा, जब बैंक को ₹1 हजार करोड़ से अधिक का शुद्ध मुनाफा हुआ। इस दौरान ब्याज से बैंक की शुद्ध कमाई यानी NII (नेट इंटेरेस्ट इनकम) 21% बढ़कर ₹6,184.5 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 35% बढ़कर ₹2,538 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 1.51% से सुधरकर 1.32% और नेट एनपीए 0.44% से 0.40% पर आ गया। नतीजे आने के साथ-साथ बैंक को इसका पहला इंटरनेशनल क्रेडिट रेटिंग मिला है और एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने इसे BBB- की इंवेस्टमेंट-ग्रेड लॉन्ग टर्म रेटिंग दी है।
JK Cement
सितंबर 2026 तिमाही में जेके सीमेंट का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 8% बढ़कर ₹160.5 करोड़ से ₹173 करोड़ और ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू 24% उछलकर ₹3,733.4 करोड़ पर पहुंच गया। नतीजे के साथ-साथ कंपनी ने जानकारी दी है कि उसके बोर्ड ने सब्सिडियरी जेके मैक्स पेंट्स (JK Maxx Paints) के बोर्ड के फैसले को मंजूरी दे दी है। जेके मैक्स पेंट्स ने तेलंगाना में एक नया वाटर-बेस्ड पेंट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की मंजूरी दी है, जिसकी सालाना क्षमता 75 हजार किलोलीटर होगी। यह फैसिलिटी तेलंगाना के सूर्यपेट जिले के रघुनंदपलेम में होगी और इस पर ₹130 करोड़ का खर्च आएगा।
Lupin
अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने 19 से 23 अक्टूबर के बीच ल्यूपिन की गोवा में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के आखिरी में एक ऑब्जर्वेशन के साथ फॉर्म 483 जारी हुआ।
BL Kashyap and Sons
बीएल कश्यप एंड सन्स को सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) से ₹495.86 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इसमें चार टावरों और बेसमेंट के लिए सिविल स्ट्रक्चर के साथ-साथ MEP (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग) का कुछ काम शामिल है।
KEC International
केईसी इंटरनेशनल को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से ₹2,872 करोड़ के टर्न्की ऑर्डर मिले हैं। यह ऑर्डर कंपनी के ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) बिजनेस के लिए है, जिसमें 765 kV ट्रांसमिशन लाइनों की डिजाइनिंग, सप्लाई और इंस्टॉलेशन का काम शामिल है।
Yes Bank
येस बैंक का कहना है कि उसके पास अपने एडिशनल टियर-1 (AT-1) बॉन्ड पर कूपन डिस्क्रिशन यानी अपनी मर्जी से कूपन पेमेंट तय करने के अधिकार का इस्तेमाल करने का हक है। बॉन्ड से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बैंक का कहना है कि यह सभी विकल्पों पर गौर कर रहा है और तय होने के बाद ही अपने फैसले के बारे में बताएगा।
PNB (Punjab National Bank)
पीएनबी का फोकस अपना खर्च कम करके मुनाफा बढ़ाने पर है। बैंक की कोशिश अपने कॉस्ट-टू-इनकम रेश्यो को घटाकर वित्त वर्ष 2027 में 50% से भी कम और वित्त वर्ष 2028-29 तक करीब 45% तक लाने का है।
Sahajanand Medical Technologies
इनवेस्को म्यूचुअल फंड ने सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज के 8 लाख शेयर ₹374.91 के भाव और 28.07 लाख शेयर ₹371.44 के भाव पर खरीदे। इन सौदों से म्यूचुअल फंड ने 3.5% हिस्सेदारी लगभग ₹134.3 करोड़ में हासिल की।
Tonbo Imaging India
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने टोंबो इमेजिंग के 5 लाख शेयर ₹1,154.64 के भाव और 5 लाख शेयर ₹1,200 के भाव पर कुल मिलाकर 1.74% हिस्सेदारी ₹117.73 करोड़ में खरीदी। बजाज लाइफ इंश्योरेंस ने भी प्रति शेयर ₹1,134.96 के भाव पर ₹102.14 करोड़ में 9 लाख शेयर (1.57% हिस्सेदारी) और बॉयंट कैपिटल ने प्रति शेयर ₹1,124.43 के भाव पर ₹62.34 करोड़ में 5.54 लाख शेयर (0.96% हिस्सेदारी) हासिल की। वहीं दूसरी तरफ याली कैपिटल ने अपने याली डीपटेक फंड I के जरिए कंपनी के पूरे 24 लाख शेयर (4.18% हिस्सेदारी) ₹256.61 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,069.22 के भाव पर बेच दिए।
Purple Agrotech Industries
अजय बग्गा ने एग्री-कमोडिटी ट्रेडर कंपनी पर्पल एग्रोटेक इंडस्ट्रीज के 50,000 इक्विटी शेयर (0.57% हिस्सेदारी) ₹3.42 लाख में प्रति शेयर ₹6.84 के भाव पर तो हाथी दर्शक संमुखराय ने भी इसी भाव पर 73,500 शेयर 5.02 लाख में खरीदे।
Stocks to Watch: इन पर भी रहेगी नजर
आज इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट: टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, आईटीसी होटल्स, वन 97 कम्युनिकेशंस (पेटीएम), आवास फाइनेंशियर्स, आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट, ऐसवेक्टर, एजिस लॉजिस्टिक्स, इक्वस, एस्टेक लाइफसाइंसेज, एथर एनर्जी, एरिस लाइफसाइंसेज, इंडियन ओवरसीज बैंक, लीप इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, मैनकाइंड फार्मा, नजारा टेक्नोलॉजीज, आरईसी, सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स, सनटेक रियल्टी, तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक, वीवर्क इंडिया मैनेजमेंट
एक्स-डिविडेंड: हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज
एक्स-स्प्लिट: मिडास फैशन्स
एक्स-रिजॉल्यूशन प्लान सस्पेंशन: आशापुरा इंटीमेट्स फैशन, टालवाकर्स बेटर वैल्यू फिटनेस
F&O बैन: अंबुजा सीमेंट्स, कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, सेल (SAIL)
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Leave a Reply