Market cues : टेक्निकल इंडीकेटर दे रहे कमजोर संकेत, 22182 का सपोर्ट टूटने पर निफ्टी आ सकती है बड़ी गिरावट
Trade setup for today : 23 अक्टूबर को निफ्टी में 0.4 प्रतिशत की गिरावट आई। इस छोटे कारोबारी हफ्ते के दौरान इसमें लगातार गिरावट देखी गई और पूरे हफ्ते में यह 2.4 प्रतिशत नीचे गिरा। बाजार पर मंदड़ियों (bears) की पकड़ मजबूत हो गई है। इंडेक्स अपने सभी प्रमुख डेली मूविंग एवरेज से काफी नीचे कारोबार कर रहा है, तेजी का रुझान कमजोर पड़ गया है और तेल की कीमतें जून 2022 के बाद के अपने हाई पर पहुंच गई हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि 22,372 पर स्थित शुक्रवार का निचला स्तर (जहां से इंडेक्स ने अच्छी रिकवरी करते हुए 22,600 पर क्लोजिंग दी थी) तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है। इसके बाद 22,182 पर एक अहम सपोर्ट लेवल है। अगर इंडेक्स इसके नीचे जाता है तो बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। ऊपर की तरफ, 22,800 का स्तर (जो शुक्रवार के हाई और 20-डे के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) के करीब है) एक अहम रेजिस्टेंस जोन का काम कर सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके बाद 23,000 का स्तर इंडेक्स के लिए एक अगला बड़ा रेजिस्टेंस साबित हो सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
निफ्टी 50 (22,600) के लिए महत्वपूर्ण स्तर
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 22,745, 22,843 और 23,002
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 22,428, 22,330 और 22,171
निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन
डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक लॉन्ग लोअर शैडो (lower shadow) वाली बड़ी बेयरिश कैंडल (bearish candle) बनाई है। यह निचले स्तरों पर खरीदारी आने के संकेत के साथ-साथ लगातार कमजोरी बने रहने का भी संकेत है। इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज के नीचे ट्रेड करता रहा और ये सभी नीचे की ओर जा रहे थे। RSI गिरकर 42.38 पर आ गया है जो अपनी सिग्नल लाइन के और करीब पहुंच गया है। मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डाइवर्जेंस (MACD) एक और सेशन में स्थिर रहा,लेकिन यह अपनी सिग्नल लाइन के ऊपर बना रहा। इस बीच, MACD हिस्टोग्राम की हरी बार लगातार तीसरे सेशन में छोटी हो गई। ये टेक्निकल इंडीकेटर बताते हैं कि बड़ा रुझान कमजोर बना हुआ है, हालांकि निचले स्तरों पर खरीदारी आने से नियर टर्म में कुछ सपोर्ट मिल सकता है।
बैंक निफ्टी (54,926) के लिए मुख्य स्तर
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 55,098, 55,257 और 55,515
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 54,582, 54,423 और 54,165
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 55,657, 56,238
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 54,053, 52,784
बैंक निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन
बैंक निफ्टी 1.16 प्रतिशत गिर गया और डेली चार्ट पर एक लंबी लाल कैंडल बनाई, जिसमें एक छोटी शैडो है। यह निचले स्तरों पर कुछ खरीदारी के बावजूद काफी कमजोरी का संकेत है। बैंकिंग इंडेक्स अपने 10, 20, 50, 100 और 200-दिन के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) के नीचे ट्रेड करता रहा, जो एक निगेटिव तकनीकी ढांचे की ओर इशारा करता है। RSI गिरकर 37.73 पर आ गया है, जो अपनी सिग्नल लाइन के नीचे है, जबकि MACD एक ‘बेयरिश क्रॉसओवर’ के कगार पर है। इसी बीच, MACD हिस्टोग्राम की हरी बार लगातार चौथे सेशन में छोटी हो गई। ये टेक्निकल इंडिकेटर बताते हैं कि ‘बेयरिश मोमेंटम’ अभी भी पूरी तरह बना हुआ है और बैंकिंग इंडेक्स पर आगे और गिरावट का दबाव आ सकता है।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो (करोड़ रुपए में)
इंडिया VIX
बाजार का ‘फियर गेज’ (डर का पैमाना) कहा जाने वाला इंडिया VIX 6.96 प्रतिशत उछलकर 16.86 पर बंद हुआ। यह 8 जून के बाद का इसका सबसे हाई क्लोजिंग स्तर है। यह इंडेक्स सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से काफी ऊपर ट्रेड करता रहा, जो बाजार में तेजड़ियों के बीच बढ़ती घबराहट का संकेत है। VIX में और तेजी आने से तेजी की पोजीशन रखने वालों के लिए बड़ा जोखिम पैदा हो सकता है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 23 अक्टूबर को गिरकर 0.81 पर आ गया, जबकि पिछले सत्र में यह 0.88 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: अंबुजा सीमेंट्स, केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, सेल (SAIL)
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Leave a Reply