stock-markett.online
Stocks To BUY: बैंक, स्टील, सीमेंट और फार्मा के 7 शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश, 30% तक अपसाइड की उम्मीद
Stocks To BUY: बैंक, स्टील, सीमेंट और फार्मा के 7 शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश, 30% तक अपसाइड की उम्मीद

Stocks To BUY: बैंक, स्टील, सीमेंट और फार्मा के 7 शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश, 30% तक अपसाइड की उम्मीद

Stocks To Buy: प्रमुख ब्रोकरेज हाउस एचडीएफसी सिक्योरिटीज और सिटी ने बैंकिंग, मेटल, सीमेंट और फार्मा सेक्टर के 7 दिग्गज शेयरों पर बुलिश रुख अपनाया है। बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच इन ब्रोकरेज फर्म्स ने अपनी लेटेस्ट रिसर्च रिपोर्ट्स में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, बेहतर रियलाइजेशन, कैपेसिटी एक्सपेंशन और अर्निंग्स विजिबिलिटी को आधार बनाते हुए बॉय की सलाह दी है। इन शेयरों में मौजूदा बाजार भाव से करीब 11 फीसदी से लेकर 25.92 फीसदी तक का संभावित अपसाइड रिटर्न देखने को मिल सकता है। इस लिस्ट में कोटक महिंद्रा बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, जिंदल स्टील, श्री सीमेंट, जेके सीमेंट, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज और टॉरेंट फार्मा जैसे लार्जकैप व क्वालिटी मिडकैप नाम शामिल हैं। ब्रोकरेज का मानना है कि इन कंपनियों के तिमाही नतीजे व गाइडेंस काफी हद तक इन-लाइन या उम्मीद से बेहतर रहे हैं। साथ ही, इनपुट कॉस्ट का दबाव कम होने और नए प्लांट के चालू होने से आगे मार्जिन और रिटर्न रेशियो में सुधार की साफ गुंजाइश बन रही है।Kotak Mahindra Bank Share Price Targetएचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, बैंक की अर्निंग्स उम्मीदों के अनुरूप रही है। वॉल्यूम ग्रोथ ने नेट इंटरेस्ट मार्जिन पर आए दबाव को संतुलित कर दिया। FCNR(B) और KMIL लोन्स के एडजस्टमेंट के बाद भी लोन ग्रोथ मजबूत बनी हुई है। कम स्लिपेज और घटती क्रेडिट कॉस्ट के चलते एसेट क्वालिटी में और सुधार हुआ है। बैंक का फोकस RoA-अक्रिटिव सेगमेंट्स में लेंडिंग बढ़ाने पर है। हालांकि, सब-ऑप्टिमल कैपिटल डिप्लॉयमेंट से कम RoE बना हुआ है, जो चिंता का विषय है। ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2027 और वित्त वर्ष 2028 के अनुमान अपग्रेड किए हैं और FY29 के अनुमान जोड़े हैं।करंट मार्केट प्राइसः 430.50 रुपये प्रति शेयरटारगेट प्राइस: 480अपसाइड टारगेट: 11.50 फीसदीJSW Steel Share Price Targetएचडीएफसी सिक्योरिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, BF-3 के रैंप-अप के साथ कंपनी ने मजबूत लाइक-टू-लाइक वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज की है। कमजोर रियलाइजेशन और कोकिंग कोल की बढ़ती कीमतों के कारण मार्जिन पर असर पड़ा। अगली यानी तीसरी तिमाही में कोकिंग कोल की लागत में 25 डॉलर प्रति टन की और बढ़ोतरी का अनुमान है। हालांकि, मैनेजमेंट को स्टील कीमतों में सुधार और बेहतर ऑपरेशनल एफिशिएंसी से मार्जिन सुधरने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2027 के लिए वॉल्यूम ग्रोथ गाइडेंस बरकरार है और जारी विस्तार योजनाओं से वित्त वर्ष 2028 और वित्त वर्ष 2031 तक कुल स्टील कैपेसिटी में बड़ा इजाफा होगा।करंट मार्केट प्राइसः 1,185.50 रुपये प्रति शेयरटारगेट प्राइस: 1,410अपसाइड टारगेट: 18.94 फीसदीJindal Steel Share Price Targetएचडीएफसी सिक्योरिटीज की रिपोर्ट में बताया गया कि एक्सपेंशन रैंप-अप की वजह से कंपनी का वॉल्यूम ऑफटेक मजबूत रहा है। फ्लैट्स की ऊंची हिस्सेदारी और टीएमटी (TMT) के कम वॉल्यूम से रियलाइजेशन में सुधार हुआ। कोकिंग कोल और फ्रेट कॉस्ट बढ़ने से यूनिट EBITDA में गिरावट दर्ज की गई। स्लरी पाइपलाइन कमीशन हो चुकी है, जिससे तिमारी तिमाही से ऑपेक्स कम होने की उम्मीद है। मैनेजमेंट को तीसरी तिमाही में कोकिंग कोल 20-25 डॉलर प्रति टन महंगा होने की आशंका है, लेकिन मजबूत स्टील कीमतों और बेहतर प्रोडक्ट मिक्स से मार्जिन रिकवरी की संभावना है। मैनेजमेंट ने अपने वॉल्यूम ग्रोथ टारगेट को दोहराया है।करंट मार्केट प्राइसः 1,015.90 रुपये प्रति शेयरटारगेट प्राइस: 1,210अपसाइड टारगेट: 19.11 फीसदीShree Cement Share Price Targetएचडीएफसी सिक्योरिटीज की रिपोर्ट में हालिया करेक्शन के बाद आकर्षक वैल्युएशन को देखते हुए इस स्टॉक को अपग्रेड किया गया है। कंपनी ने लगातार तीसरी तिमाही में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज की है। हाई एनर्जी प्राइसेज के कारण मार्जिन में कुछ कमी आई, लेकिन यह अब भी इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ स्तरों में शुमार है। दूसरी तिमाही में यूएई सीमेंट मिल चालू हो चुकी है और मेघालय यूनिट मार्च 2028 तक कमीशन होने के ट्रैक पर है। मजबूत बैलेंस शीट और ऑपरेशनल क्षमता से आउटलुक बुलिश है।करंट मार्केट प्राइसः 22,735 रुपये प्रति शेयरटारगेट प्राइस: 28,400 अपसाइड टारगेट: 24.92 फीसदीJK Cement Share Price Target (Citi)सिटी ने इस स्टॉक पर अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बेहतर रियलाइजेशन और वॉल्यूम के दम पर कंपनी का EBITDA सिटी के अनुमान से बेहतर रहा। इंडस्ट्री की मजबूत डिमांड और सेंट्रल इंडिया में रैंप-अप से वॉल्यूम बढ़ा। ग्रे सीमेंट का रियलाइजेशन स्थिर रहा, हालांकि अक्टूबर में सभी रीजन में कीमतें बढ़ाई गईं। पावर, फ्यूल और कच्चे माल की लागत बढ़ने से कॉस्ट ऑफ प्रोडक्शन बढ़ा है। मिडिल ईस्ट सप्लाई डिसरप्शन से व्हाइट और पुट्टी सेगमेंट के रियलाइजेशन को सहारा मिला। जैसलमेर प्लांट और ग्राइंडिंग यूनिट्स वित्त वर्ष 2028 की पहली छमाही तक समय पर पूरी होने की उम्मीद है।करंट मार्केट प्राइसः 4,880 रुपये प्रति शेयरटारगेट प्राइस: 6600 रुपये से घटाकर 5800 रुपये प्रति शेयर अपसाइड टारगेट: 18.85 फीसदी(Disclaimer: शेयर पर निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *