Infosys Share Price: 22% डाउनसाइड से 13% अपसाइड तक; तिमाही नतीजों के बाद 9 ब्रोकरेज की आई रिपोर्ट, क्या करें निवेशक?
Infosys Share Price Target: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनियों में से एक Infoysy ने हाल ही में अपना तिमाही नतीजा जारी किया था। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को इन्फोसिस का शेयर 1,153.80 रुपये पर बंद हुआ। दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद कंपनी पर ब्रोकरेज हाउस की राय बंटी हुई है। जहां कुछ ब्रोकरेज कमजोर ग्रोथ और घटती रेवेन्यू गाइडेंस को लेकर सतर्क हैं, वहीं कुछ को बड़े डील और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कारोबार से भविष्य में सुधार की उम्मीद है। अलग-अलग ब्रोकरेज के टारगेट प्राइस 902 रुपये से लेकर 1,300 रुपये तक हैं। मौजूदा बंद भाव के आधार पर इनमें करीब 21.8% तक की संभावित गिरावट और 12.7% तक की तेजी का अनुमान शामिल है।कैसे रहे इन्फोसिस के Q2 नतीजे?वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में इन्फोसिस का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 49,244 करोड़ रुपये रहा, जो पिछली तिमाही के 48,211 करोड़ रुपये से 2.14% और पिछले साल की समान तिमाही से 10.69% अधिक है। कंपनी का EBIT 10,330 करोड़ रुपये रहा, जबकि नेट प्रॉफिट 7,823 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। नेट प्रॉफिट में तिमाही आधार पर 0.7% और सालाना आधार पर 6.23% की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, ऑपरेटिंग मार्जिन पिछली तिमाही के 21.08% से घटकर 20.98% रह गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 के लिए कॉन्स्टेंट करेंसी में रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान 1.5-3% से घटाकर 1-2% कर दिया है। ऑपरेटिंग मार्जिन गाइडेंस 20-22% पर बरकरार रखी गई है। यह लगातार दूसरी तिमाही है, जब कंपनी ने अपना ग्रोथ आउटलुक घटाया है।बड़े डील और AI से उम्मीदइन्फोसिस ने दूसरी तिमाही में 5.2 अरब डॉलर के बड़े डील हासिल किए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले करीब 68% अधिक हैं। इनमें 62% डील नए कारोबार से जुड़े हैं। कंपनी का AI से मिलने वाला रेवेन्यू भी पिछली तिमाही के मुकाबले 29% बढ़ा और कुल रेवेन्यू में इसकी हिस्सेदारी 10.5% हो गई। इसके बावजूद कमजोर क्लाइंट खर्च, कीमतों पर प्रतिस्पर्धी दबाव और रिटेल व हाई-टेक कारोबार में सुस्ती चिंता का विषय हैं। यही वजह है कि मजबूत डील बुक के बावजूद ब्रोकरेज को निकट अवधि में तेज ग्रोथ को लेकर भरोसा नहीं है।ब्रोकरेज की राय में क्यों है इतना अंतर?Morgan Stanley ने 1,075 रुपये का टारगेट देते हुए Equal-weight रेटिंग बरकरार रखी है। Goldman Sachs का 1,000 रुपये का टारगेट कमजोर रेवेन्यू विजिबिलिटी और सुस्त मांग को दर्शाता है। Citi ने 1,105 रुपये का टारगेट दिया है और उद्योग की धीमी ग्रोथ को लेकर सतर्कता जताई है। दूसरी ओर, PL Capital ने 1,200 रुपये का टारगेट रखा है, जबकि DAM Capital का टारगेट 1,190 रुपये है।यह भी पढ़ें- Stocks to Watch: Infosys, Coforge, Kotak Bank समेत आज राडार पर रहेंगे कई स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल HDFC Securities ने 1,250 रुपये के टारगेट के साथ Buy रेटिंग बनाए रखी है। Motilal Oswal भी 1,300 रुपये के लक्ष्य के साथ Buy की सलाह दे रहा है। इसके विपरीत, Nirmal Bang ने Sell रेटिंग और 902 रुपये का टारगेट दिया है। Nuvama ने 1,200 रुपये के लक्ष्य के साथ Hold की सलाह दी है, ध्यान रहे कि संभावित अपसाइड/डाउनसाइड की कैलकुलेशन लास्ट ट्रेडिंग प्राइस (शुक्रवार, 23 अक्टूबर) के भाव पर की गई है। देखें पूरा टेबल-ब्रोकरेज हाउसरेटिंगटारगेट प्राइससंभावित बदलावMorgan StanleyEqual-weight₹1,075-6.8%Goldman SachsNeutral₹1,000-13.3%CitiNeutral₹1,105-4.2%PL CapitalAccumulate₹1,200+4.0%DAM CapitalNeutral₹1,190+3.1%HDFC SecuritiesBuy₹1,250+8.3%Nirmal BangSell₹902-21.8%NuvamaHold₹1,200+4.0%Motilal OswalBuy₹1,300+12.7%निवेशकों के लिए क्या है संकेत?इन्फोसिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती बड़े डील को वास्तविक रेवेन्यू में बदलने, ग्राहकों के खर्च में सुधार लाने और AI से जुड़ी प्रोडक्टिविटी की वजह से कीमतों पर पड़ रहे दबाव को संभालने की है। निवेशकों को अगली कुछ तिमाहियों में ग्रोथ, मार्जिन और मैनेजमेंट की गाइडेंस पर नजर रखनी चाहिए। ब्रोकरेज के टारगेट में बड़ा अंतर बताता है कि शेयर को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इसलिए केवल ऊंचे टारगेट के आधार पर निवेश का फैसला लेने के बजाय कंपनी के कारोबारी प्रदर्शन और अपने जोखिम उठाने की क्षमता को ध्यान में रखना जरूरी है।यह भी पढ़ें- Dividend Stocks: हर शेयर पर 20 रुपये रिवॉर्ड पाने का आज आखिरी मौका! इस दिग्गज IT स्टॉक के डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट कलDisclaimer: शेयर को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply