stock-markett.online
IPO Action : इस हफ्ते गुलजार रहेगा प्राइमरी मार्केट, जियो प्लेटफॉर्म्स सहित 3 कंपनियां होंगी लिस्ट, 2780 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पेश होंगे 9 इश्यू
IPO Action : इस हफ्ते गुलजार रहेगा प्राइमरी मार्केट, जियो प्लेटफॉर्म्स सहित 3 कंपनियां होंगी लिस्ट, 2780 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पेश होंगे 9 इश्यू

IPO Action : इस हफ्ते गुलजार रहेगा प्राइमरी मार्केट, जियो प्लेटफॉर्म्स सहित 3 कंपनियां होंगी लिस्ट, 2780 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पेश होंगे 9 इश्यू

IPO Action : 26 अक्टूबर से शुरू हो रहे अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में प्राइमरी मार्केट काफी हलचल रहने वाली है। इस दौरान दलाल स्ट्रीट पर नौ IPO आने वाले हैं, जिनमें मेनबोर्ड सेगमेंट के पांच पब्लिक इश्यू भी शामिल हैं। इन नौ कंपनियों का टारगेट इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए 2,780.66 करोड़ रुपये जुटाना है, जिसमें मेनबोर्ड इश्यू से मिलने वाले 2,580.99 करोड़ रुपये भी शामिल हैं।

एडेलवाइस द्वारा प्रमोटेड ‘EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स’ 26 अक्टूबर को अपना 1,200 करोड़ रुपये का IPO लाएगा। इसके लिए प्राइस बैंड 1,585 रुपये से 1,665 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह रियल एसेट्स और प्राइवेट क्रेडिट मार्केट फोकस्ड अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म है। इस पब्लिक इश्यू में प्रमोटर एंटिटी ‘एडेलवाइस सिक्योरिटीज एंड इन्वेस्टमेंट्स’ की ओर से ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) शामिल है। कंपनी ने 23 अक्टूबर को अपने ‘एंकर बुक’ के जरिए पहले ही 360 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

अगले जो IPO खुलने वाले हैं, वे SFC एनवायर्नमेंटल टेक्नोलॉजीज और BLS पॉलीमर्स के हैं। ये दोनों ही 27 अक्टूबर को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी SFC एनवायर्नमेंटल टेक्नोलॉजीज अपने पब्लिक इश्यू के जरिए 667.53 करोड़ रुपये जुटा रही है। इसमें 150 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। प्रमोटरों सहित मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 517.53 करोड़ रुपये मूल्य के 1.56 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री (ऑफर फॉर सेल) की जाएगी। इसके लिए प्राइस बैंड 313-330 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

तारों, केबलों और ज़मीन के नीचे बिछाई जाने वाली पाइपलाइनों में इस्तेमाल होने वाले पॉलीमर कंपाउंड बनाने वाली कंपनी BLS पॉलीमर्स भी IPO के ज़रिए 255 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। इस IPO के तहत 1.7 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके लिए 142-150 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।

ज्वेलरी रिटेलर ‘एमके सन्स फाइन ज्वेल्स’ 28 अक्टूबर को अपना IPO लाने वाली अगली मेनबोर्ड कंपनी होगी। इसके बाद, 29 अक्टूबर को स्टील प्रोसेसिंग कंपनी ‘बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स’ अपना IPO लाएगी।

‘एमके सन्स फाइन ज्वेल्स’ पब्लिक इश्यू के जरिए 275.4 करोड़ रुपये जुटा रही है। इसमें 1.36 करोड़ नए इक्विटी शेयरों का इश्यू और 34 लाख शेयरों का ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) शामिल है। इसके लिए प्राइस बैंड 153-162 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

स्टील कॉइल्स के ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) और ओरिजिनल डिज़ाइन मैन्युफैक्चरर्स (ODMs) के लिए वैल्यू-एडेड प्रोसेस्ड स्टील उत्पादों को बनाने वाली बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स एक फ्रेश इश्यू के ज़रिए 183.06 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसके लिए प्राइस बैंड 78-82 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

SME सेगमेंट में भी रहेगी गहमा-गहमी

SME सेगमेंट में, इस हफ्ते 199.67 करोड़ रुपये मूल्य के चार IPO खुलने वाले हैं। इनमें दिल्ली की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट सप्लायर कंपनी ‘विस्कॉन इंडस्ट्रीज’ सबसे पहली और सबसे बड़ी कंपनी होगी। इसका 110 करोड़ रुपये का IPO 27 अक्टूबर को खुलेगा। इसके लिए प्राइस बैंड 194-204 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसके बाद ‘कार्वर रोबोवेल्ड’ और ‘अजवा प्रोजेक्ट्स’ के IPO खुलेंगे। ये दोनों 28 अक्टूबर को आने वाले हैं।

राजकोट स्थित वेल्डिंग कंज्यूमेबल्स बनाने वाली कंपनी, कार्वर रोबोवेल्ड, 35.36 लाख नए शेयर जारी करके 28.29 करोड़ रुपये जुटाने के टारगेट के साथ मार्केट में आ रही है। इसके लिए प्रति शेयर 76-80 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है।

गुजरात स्थित इंडस्ट्रियल सर्विसेज कंपनी, अजवा प्रोजेक्ट्स, 203 रुपये प्रति शेयर की तय कीमत पर IPO के जरिए 38 करोड़ रुपये से अधिक जुटाने के टारगेट के साथ बाजार में आ रही है।

पैकेजिंग सॉल्यूशन प्रोवाइडर एंटाला इंडस्ट्रीज इस सप्ताह अपना IPO लाने वाली आखिरी SME कंपनी होगी, जिसका प्रस्तावित इश्यू साइज 23.33 करोड़ रुपये है। इसके 34.82 लाख शेयरों के नए इश्यू के लिए प्राइस बैंड 63-67 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

इस हफ्ते जियो प्लेटफॉर्म्स की होगी एंट्री

इस हफ्ते तीन कंपनियों के शेयर बाजार में उतरने की उम्मीद है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स भी शामिल है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो प्लेटफॉर्म्स और हॉस्पिटल चेन पारस हेल्थकेयर के शेयर, 23 अक्टूबर को IPO के बंद होने के बाद, 28 अक्टूबर को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,188 करोड़ रुपये के IPO को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। यह इश्यू 22.19 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, पारस हेल्थकेयर के 1,450 करोड़ रुपये के IPO को 2.23 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

बाजार जानकारों का कहना है कि ग्रे मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर लगभग 22% के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं, जबकि पारस हेल्थकेयर के शेयर 1% से कुछ अधिक के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। ग्रे मार्केट एक अनऑर्गनाइज्ड प्लेटफॉर्म है, जहां IPO शेयरों की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग होने से पहले उनमें ट्रेडिंग की जाती है।

SME सेगमेंट में इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस प्रदाता कोर4 इंजीनियर्स (Core4 Engineers) 27 अक्टूबर को अपना 55 करोड़ रुपये का IPO बंद करेगी और इसके शेयर 30 अक्टूबर को BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने की उम्मीद है।

 

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *