stock-markett.online
Share Market Rally: 5 वजहों से Nifty की शानदार वापसी, Sensex में 900 प्वाइंट्स की रिकवरी
Share Market Rally: 5 वजहों से Nifty की शानदार वापसी, Sensex में 900 प्वाइंट्स की रिकवरी

Share Market Rally: 5 वजहों से Nifty की शानदार वापसी, Sensex में 900 प्वाइंट्स की रिकवरी

Share Market Rally: वैल्यू बाइंग और कच्चे तेल में नरमी के सपोर्ट पर शुरुआती गिरावट से उबरते हुए मार्केट ने शानदार वापसी की। इंट्रा-डे के निचले स्तर से सेंसेक्स वे 900 प्वाइंट्स से अधिक रिकवरी की तो निफ्टी भी 22400 के नीचे आने के बाद रिकवर होकर 22700 के पार चला गया। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट ने वापसी की और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 आधे-आधे फीसदी से अधिक की गिरावट से उबरते हुए आधे-आधे फीसदी से अधिक बढ़त हासिल की।

फिलहाल 10:19 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 308.90 प्वाइंट्स यानी 0.42% की बढ़त के साथ 73,432.73 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 86.80 प्वाइंट्स यानी 0.38% की तेजी के साथ 22,686.80 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 609.26 प्वाइंट्स टूटकर 72,514.57 तक आया था, जिससे यह 977.40 प्वाइंट्स रिकवर होकर 73,491.97 तक पहुंचा तो दूसरी तरफ निफ्टी भी 212.65 प्वाइंट्स गिरकर 22,387.35 तक आया और फिर इस निचले स्तर से 318.80 प्वाइंट्स चढ़कर 22,706.15 तक पहुंच गया।

Share Market Rally: ये है वजह

वैल्यू बाइंग

पिछले कारोबारी हफ्ते बिकवाली की तेज आंधी में सेंसेक्स और निफ्टी 2-2% से अधिक टूटे थे। मार्केट में यह दबाव आज भी बना रहा लेकिन इन पांच कारोबारी दिनों की गिरावट का फायदा उठाते हुए निचले स्तर पर खरीदारी की, जिससे मार्केट को सपोर्ट मिला।

ईरान पर हमले टलने की उम्मीद में क्रूड नरम

ईरान पर हमला टलने की उम्मीद में कच्चे तेल में थोड़ी नरमी आई है। प्रति बैरल $117 वाला ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फिसलकर $115 के पास आ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह ईरान पर हमला नहीं करेंगे और दूसरी तरफ ईरान ने भी कहा कि डिप्लोमेसी को एक चांस देंगे। इससे मार्केट को सपोर्ट मिला।

मेटल-फार्मा स्टॉक्स ने खींच लिया मार्केट को ऊपर

सेक्टरवाइज सबसे अधिक रौनक मेटल और फार्मा सेक्टर में है, जिनके निफ्टी इंडेक्स में 1-1% से अधिक की तेजी है। प्राइवेट बैंकों से भी मार्केट को अच्छा सपोर्ट मिल रहा है, जिसका निफ्टी इंडेक्स आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है।

FIIs की खरीदारी

लगातार नौ कारोबारी दिनों की बिकवाली के बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार तीसरे कारोबारी दिन खरीदारी से मार्केट को सपोर्ट मिला। शुक्रवार को विदेशी निवेशकों ने ₹887.65 करोड़ के शेयरों की नेट खरीदारी की और दूसरी तरफ घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने भी लगातार चौथे कारोबारी दिन नेट खरीदारी की और शुक्रवार 23 अक्टूबर को उन्होंने ₹3,236.56 करोड़ के शेयरों की नेट खरीदारी की।

टेक्निकल लेवल्स

कोटक नियो के वाइस प्रेसिडेंट (टेक्निकल रिसर्च) अमोल अठावले के मुताबिक तकनीकी रूप से निफ्टी ने पिछले हफ्ते के वीकली चार्ट पर एक लंबी बेयरिश कैंडल बनाई, जिससे इसमें मौजूदा लेवल्स से आगे भी कमजोरी का संकेत मिला। उनका कहना है कि शॉर्ट-टर्म में मार्केट का आउटलुक कमजोर बना हुआ है लेकिन मौजूदा स्तरों से ट्रेंड में बदलाव यानी रिवर्सल की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उनका कहना है कि निफ्टी/सेंसेक्स का 20-दिनों का एसएमए 22,700/73,700 तत्काल रेजिस्टेंस के तौर पर काम कर रहा है, जिसके पार होने पर यह 23,000–23,200/74,000–74,600 तक तेज पुलबैक रैली दिख सकता है। हालांकि अगर मार्केट इस 20-दिनों के एसएमए के नीचे आया तो मार्केट में सेंटिमेंट कमजोर बना रह सकता है। इसके नीचे आने पर मार्केट फिर 22,400–22,200/73,400–72,800 का लेवल फिर से टेस्ट कर सकता है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *